शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सरकार को बदनाम व अस्थिर करने की कोशिश हुई असफल सिद्ध – विपिन कैंथोला

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2020 3:26 अपराह्न

कोटद्वार । भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश को स्थगित किए जाने पर स्वागत करते है उन्होंने कहा कि यह आदेश बहुत महत्वपूर्ण है, साथ ही यह निर्णय मुख्यमंत्री को बदनाम करने तथा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने वालों को तगड़ा झटका लगा है ,उन्होने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुवे कहा कि कांग्रेस जो इस मामले पर हाय तौबा मचा रही थी इस आदेश से उसके लिए बहुत शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई है, और वह आज अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आ रही है ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने माननीय हाई कोर्ट नैनीताल के उस आदेश को जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए गए थे को स्थगित करने का जो निर्णय दिया है यह निर्णय कई अर्थों में महत्वपूर्ण है । इस निर्णय से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को और सरकार को बदनाम व अस्थिर करने की कोशिश असफल सिद्ध हो गई है, और इस षड्यंत्र में शामिल लोगों को गहरा धक्का लगा है, उंन्होने कहा की इस प्रसंग में न तो मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पक्षकार थे और न ही याचिका में उनके बारे में कोई प्रार्थना की गई थी, इसके बावजूद हाई कोर्ट ने जो निर्णय दिया वह सबको आश्चर्य में डालने वाला है.

बिपिन कैंथोला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मुख्यमंत्री की ओर से पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने यह दलील दी कि यह मामला सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र है, और हाई कोर्ट के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग शुरू हो गई है । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस व अन्य दल सत्ता प्राप्त करने की छटपटाहट में इतने इतने बेचैन हो गए हैं कि वे अपना विवेक खो चुके है ,यही कारण है की आधारहीन मामले को उछाल कर विपक्षी दल न केवल मुख्यमंत्री का त्यागपत्र मांगने लगे बल्कि राजभवन कूच कर गए, इससे साफ है कि कांग्रेस और उनके साथी दल कितने बौखलाए हुए है।

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के नेता स्वयं बड़े बड़े घोटालों में फंसे हैं , जिस पार्टी के अधिकांश पार्टी नेता जमानत पर चल रहे हैं , इसी पार्टी के नेताओं की हरकतों का स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हो चुका है और जिस पार्टी के नेताओं के ख़िलाफ़ सीबीआई जांच चल रही है , उसके नेता जब मुख्यमंत्री रावत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं और त्यागपत्र माँगते हैं इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस आधारहीन बातों को मुद्दा बना कर सत्ता में आने को लेकर कितनी उतावली है कि उसके पास अब अपने आपको बचाये रखने के लिए मुद्दे भी नही बचे है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
  • बदरीनाथ के तप्त कुंड में डुबकी लगाते दो बहनों की मौत
  • बदरीनाथ मास्टर प्लान में प्रभावितों को पहले मिलेगा हक – डीएम गौरव कुमार
  • जा मेरी गौरा जा, तू शिव का कैलाश…
  • उत्तराखंड कैबिनेट में 10 बड़े फैसले : पांच मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, पदक विजेता खिलाड़ियों को 243 पदों पर मिलेगी नियुक्ति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.