शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र व केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय पहला पक्षी अवलोकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2020 11:10 अपराह्न

गोपेश्वर / चमोली । सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र व केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में चोपता के संग खर्क में चार दिवसीय पक्षी अवलोकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चमोली जिले के मंडल स्थित जड़ी बूटी शोध संस्थान के सभागार में गुरूवार को शुभारंभ हुआ।

शोध संस्थान के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति बोलते हुए नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर सुरेंद्र लाल ने कहा कि  क्षेत्र के युवाओं के लिए यह स्वरोजगार का एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाले पक्षियों के बारे मे स्थानीय स्तर पर जगरूकता बढ़ाने के साथ ही युवाओं को पक्षियों के अवलोकन की विधा में पारंगत बनाना है। जिससे भविष्य मे केदारनाथ अभ्यारण के क्षेत्र में आने वाले देशी विदेशी पक्षि प्रेमियों के लिए एक प्रोफेशनल गाइड की भूमिका में रहकर आजीविका के बेहतर साधन के रूप में अपना सके। साथ ही विद्यालयी छात्रों को इस क्षेत्र में शोध को बढावा देना व प्रेरित करना भी है।

वन क्षेत्राधिकारी केदारनाथ वन्य जीव विहार के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया की इस प्रकार की गतिविधियों से जहां एक ओर आजविका का सृजन होता है वहीं दूसरी और युवाओं मे प्रकृति एवं वन्य जीवों के सरंक्षण की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि हमें संरक्षित क्षेत्रों में ऐसी किसी भी गतिविधि एवं कार्य नहीं करना चाहिए जिससे वहां की वनस्पतियों एवं वन्य जीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम  में वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठानी ने प्रजेंटशन के माध्यम से तथा जड़ी बूटी शोध संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक सीपी कुनियाल, वन शोध संस्थान के क्षेत्र अधिकारी हरीश नेगी ने भी हिमालयी पक्षियों के बारे में जानकारी दी ।

कार्यक्रम के दौरान केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की ओर से श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल में वन्य जीव संरक्षण का महत्व विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कनिष्क हटवाल, द्वितीय  आभिनव पुरोहित, साक्षी, तथा तृत्तिय स्थान प्राप्त करने पर उत्कृष्ट पुरोहित, शबनम नेगी  को पुरस्कृत  किया गया। कार्यक्रम में पक्षी विशेषज्ञों यशपाल सिंह नेगी, हरीश मैठानी, प्रभात बिष्ट, प्रदीप फरस्वाण, देवेंद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, डॉ, सुमन ध्यानी, विनोद रावत, सुबोध डिमरी आदि ने अपने विचार रखे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
  • बदरीनाथ के तप्त कुंड में डुबकी लगाते दो बहनों की मौत
  • बदरीनाथ मास्टर प्लान में प्रभावितों को पहले मिलेगा हक – डीएम गौरव कुमार
  • जा मेरी गौरा जा, तू शिव का कैलाश…
  • उत्तराखंड कैबिनेट में 10 बड़े फैसले : पांच मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा, पदक विजेता खिलाड़ियों को 243 पदों पर मिलेगी नियुक्ति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.