posted on : फ़रवरी 15, 2022 5:43 अपराह्न
पौड़ी : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत DM एवं SSP द्वारा किया गया संयुक्त रूप से जीआईसी पौड़ी में बने स्ट्रांग रूम का का निरीक्षण । विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के परिपेक्ष में 14 फरवरी 2022 को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के पश्चात पोलिंग पार्टियों द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को लाकर जीआईसी पौड़ी में बने स्ट्रांग रूम में जमा किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जीआईसी में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर ईवीएम मशीनों के जमा करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही ईवीएम मशीनों को सुरक्षित ढंग से स्ट्रांग रूम में रखवाने हेतु उपस्थित समस्त अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



