कोटद्वार । कोटद्वार पुलिस जुए एवं सट्टे की खाईबाड़ी करने वालो को पकड़ने के लिए लगातार चेंकिग अभियान चला रही है। इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 1 अदद सट्टा पर्ची, 1 अदद पेन व नकदी बारह सौ रूपये बरामद किये गये है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।
कोतवाल नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया की कलालघाटी चौकी की चीता गश्त पर थी ।तभी झण्डी चौड़ टेम्पों स्टैण्ड के पास एक युवक सट्टे की खाईबाडी कर रहा था ।जिसे चीता पुलिस चौकी ले आई । पूछताछ में युवक की पहचान मनोज सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी झण्डी चौड़ पश्चमी, थाना कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल के रूप में हुई । चैकिंग में युवक के पास 1200/- रु., एक सट्टा पर्ची, एक गत्ता व एक पैन बरामद हुआ ।कोतवाली कोटद्वार में युवक के विरुद्ध मु0अ0सं0- 291/2020, धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।





Discussion about this post