शुक्रवार, मार्च 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गंगा के घाटों का सौन्दर्यीकरण व रखरखाव करना हमारा मुख्य उद्देश्य – जिलाधिकारी सी. रविशंकर

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2020 12:27 पूर्वाह्न

हरिद्वार । जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर की अध्यक्षता में आज मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर)हरिद्वार में जिला गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने गंगा घाटों को गोद लेने के सम्बन्ध में अधिकारियों व पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन घाटों कों हम एजेंसी/संस्थाओं को तीन साल के लिये जो इच्छुक होंगे उन्हें आवंटित करेंगे। तीन वर्ष तक उस घाट पर सम्बन्धित का सूचना पट्ट निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार स्थापित होगा। इसके लिये दो या ढाई लाख का शुल्क रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि इन घाटों के लिये बहुपयोगी कार्मिक तैनात होंगे और इन घाटों की पूरी देखभाल व रखवाली यही बहुपयोगी कार्मिक करेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा के घाटों का नाम परिवर्तन के बजाय सम्बन्धित संस्था के नाम का वहां सूचना पट्ट लगा सकते हैं।

जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य गंगा के घाटों का सौन्दर्यीकरण व रखरखाव करना है। हम इन्हें निःशुल्क आवंटित नहीं कर सकते हैं, क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। उन्होंने कहा कि 100-100 मी0 की दूरी पर मार्किंग की जायेगी, जो इच्छुक होंगे उन्हें प्रथम आवत, प्रथम पावत की नीति पर गंगा घाट आवंटित होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ उद्योगों तथा संस्थानों ने गंगा घाटों को गोद लेने के लिये इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों का गोद लेना जरूरी है ताकि घाट सज व संवर सकें।

जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने कहा कि इन घाटों का आवंटन में सबसे पहले धार्मिक संस्थाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। उसके बाद अन्य संस्थाओं को आवंटित करेंगे। उन्होंने गंगा सभा के पदाधिकारियों से कहा कि वे ऐसे घाटों के बारे में बतायें, जो परम्परा से जुडे हैं, उनके रखरखाव के सम्बन्ध में भी योजना बनानी पड़ेगी। बैठक में गंगा घाटों के आसपास वेंडिंग जोन बनाने, गंगा से निकलने वाली खण्डित प्रतिमाओं को एक जगह सुरक्षित रखने, जगजीतपुर व मांजरा के बीच नाला टूटा होने तथा गंगा में नौकायन की संभावनायें तलाशने, 52 शक्तिपीठ, गंगा में डालफिन प्रोजेक्ट आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में कृषि अधिकारी ने नमामि गंगे के तहत गंगा के किनारे बसे चिह्नित 75 गांवों को आर्गेनिक खेती के लिये प्रोत्साहित करते हुये आर्गेनिक खेती क्षेत्र के रूप में विकसित करने के सम्बन्ध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिकारियों को अपनी प्रगति रिपोर्ट यथाशीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में महासचिव श्रीगंगा सभा तन्मय वशिष्ठ, रामेश्वर गौड़, डीएफओ नीरज कुमार, नगर आयुक्त जयभारत सिंह, जल संस्थान, जल निगम, पर्यटन, कृषि विभाग आदि के अधिकारीगण एवं संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गहरा दुःख व्यक्त
  • “महिला आयोग आपके द्वार” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा समस्त जनपदों में शुरू होगा ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
  • प्रदेश में खुलेंगे 03 नए जिला सहकारी बैंक व 55 नई शाखाएं – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
  • 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभ – डाॅ. धन सिंह रावत
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया पौधरोपण
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृहों के उच्चीकरण और शहीद द्वार निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • पहाड़ों में बढ़ती गर्मी के साथ जल रहे हैं जंगल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.