posted on : अक्टूबर 25, 2020 3:14 अपराह्न
कोटद्वार । नगरनिगम क्षेत्र के पदमपुर निवासी युवक ने पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भर कर पोर्स्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार के पदमपुर निवासी 30 वर्षीय युवक अजय नौटियाल पुत्र हरीश नौटियाल ने शनिवार देर रात घर के पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनो से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक काफी समय से तनाव में था, वह फिलहाल कोई काम नही करता था । सभी भाई बहनों में सबसे छोटा था ।युवक के सभी भाई बहिन शादीशुदा है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है ।




Discussion about this post