मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : दूरस्थ मतदेय स्थलों के लिए 463 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2022 4:22 अपराह्न
टिहरी : जनपद के दूरस्थ मतदेय स्थलों के लिए आज बोराडी स्टेडियम टिहरी गढ़वाल से हुई 463 पोलिंग पार्टियां रवाना। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के सफल संपादनार्थ आज नगर पालिका परिषद एवं जिला पंचायत बोराडी टिहरी गढ़वाल में स्थापित जनपद के सभी 06 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की टेबलों से मतदान कार्मिकों द्वारा ईवीएम, वीवीपैट एवं अन्य निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर पोलिंग पार्टियां पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने सभी कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल मतदान हेतु सुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मॉक पॉल के बाद क्लियर का बटन और मतदान के बाद क्लॉज का बटन दबाना न भूले। कहा कि मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी सर्वाेपरि है, किसी भी समस्या का समाधान करना या कोई भी निर्णय लेने का अधिकार उसका है। उन्होंने कहा कि मतदान हेतु वाहनों को रवाना करने से पूर्व वाहन चालकों का स्वस्थ परीक्षण और वाहनों की यांत्रिक जांच सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि 43 हिमाच्छदित मतदेय स्थलों में से 23 मतदेय स्थलों के लिए आज रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक साजो सामान उपलब्ध कराया गया है। कहा कि पोलिंग पार्टियों को रास्ते के लिए पानी, बिस्कुट, फ्रूटी आदि ड्राई सामग्री के पैकेट भी दिए गए हैं। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने सुरक्षा कर्मियों को ब्रीफ करते हुए चुनाव संबंधी अवश्य दिशा निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी सुरक्षा कर्मी पीठासीन अधिकारी की आज्ञा के बिना मतदान कंपार्टमेंट में नहीं जायेगा। कहा कि रिजर्व ईवीएम पर नजर बनाए रखें, किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें, कहा की मतदेय स्थलों/चिन्हित स्थानों पर ही रुकना सुनिश्चित करें। सभी पोलिंग बूथों का नजरी नक्शा आज ही बना लें। साथ ही मतदेय स्थल पर पहुंचने पर तुरंत सूचना उपलब्ध कराएं। कहा की मतदेय स्थल की संवेदनशीलता बनाए रखें। मतदेय स्थल पर लगातार मूवमेंट करते रहें और अपनी पोलिंग पार्टी के संपर्क में बने रहें। उन्होंने निर्देशित किया कि  पोल्ड ईवीएम को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ लाना सुनिश्चित करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हेतु जनपद के 477 पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिनमें सीधे निर्वाचन आयोग के निगरानी में मतदान होगा। जनपद के 951 मतदेय स्थलों में से दूरस्थ मतदेय स्थलों के लिए आज रवाना होने वाली 463 पोलिंग पार्टियां में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र घनसाली की 110, देवप्रयाग की 119, नरेन्द्रनगर की 54, प्रतापनगर की 53, टिहरी की 04 तथा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र धनोल्टी की 123 पोलिंग पार्टिया शामिल हैं। इस मौके पर नोडल ऑफिसर स्वीप/पोस्टल बैलेट नमामि बंसल, नोडल अधिकारी कार्मिक सुनील कुमार, नोडल अधिकारी पीडीएमएस निर्मल शाह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त
  • यंग उत्तराखंड सिने अवार्डस 2026 के लिए फिल्म एवं संगीत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नामांकनों की घोषणा
  • 90 वर्ष का कॉर्बेट : जंगल, बाघ और संरक्षण की अमर गाथा
  • दहाड़ से नहीं, अपने अस्तित्व से भी जंगल का राजा है शेर
  • उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा; एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर भी नजर, हयात के स्टोर में मिले तीन पैक्ड उत्पादों के दस्तावेज तलब
  • संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने अक्षरधाम के स्वामी भद्रेश दास से की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर हुई चर्चा
  • खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ उठाई कांवड़, हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर 22 किलोमीटर पैदल चलकर वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश में करेंगी भगवान शिव का रुद्राभिषेक
  • पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल – मंत्री गणेश जोशी
  • एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी – सीडीओ अभिनव शाह
  • उत्तराखण्ड के 12 जनपदों में अगले 24 घंटे कम से मध्यम फ्लैश फ्लड का जोखिम, मौसम विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने जारी किया बुलेटिन, सचिव आपदा प्रबंधन ने आमजन से की सतर्कता बरतने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.