गुरूवार, जून 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : नुक्कड़ नाटक के माध्यम मतदाताओं को किया जागरूक

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 10, 2022 4:20 अपराह्न

 

पौड़ी : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पौड़ी द्वारा आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल सम्पादनार्थ एवं मतदाता जागरूकता हेतु जनपद में मतदान प्रतिशत को शत-प्रतिशत करने, लोगों की मतदान में भागीदारी बढ़ाने व मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से सूचना विभाग में पंजीकृत दलों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, भयमुक्त व प्रलोभन मुक्त बनाने के लिए सूचना विभाग के माध्यम सभी विकासखण्डोें के प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नुक्कड़ नाटकों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने की पहल की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पौड़ी के तत्वाधान में पंजीकृत दल ’परम’ पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति के कलाकारों ने आज पाटीसैंण बाजार में नुक्कड़ नाटक ’वोट करो मतदान करो’ के माध्यम से हास्य व्यंग के साथ आगामी 14 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कलाकारों ने युवा मतदाताओं को जागरुक करते हुए बताया की व्हाट्सएप, फेसबुक पर वह अपने मित्रों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर जागरूक मतदाता की भूमिका निभा सकते हैं। कलाकारों ने नाटक में बताया के मतदान का बहिष्कार करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि मतदान करके ही उनका विकास संभव है। साथ ही 5 वर्ष बाद मताधिकार के इस अवसर को व्यर्थ न जाने दें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। जागरूकता कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना से बचाव की भी जानकारी दी गयी। परम के दलनेता योगम्बर पोली ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से परम द्वारा एकेश्वर विकासखण्ड के पाटीसैंण और नौगांवखाल में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जयप्रकाश और चन्द्रप्रभा सैनी ने सहयोग दिया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में पर्वतीय रंगमच के कलाकार नीरज नेगी, विजय प्रताप, अनिल, सुदीप, रघुवीर, अनामिका, साक्षी आदि शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 150 किमी लंबे आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए जल्द होगा सर्वे, हरिद्वार-ऋषिकेश की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
  • विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान, देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से पारंपरिक कला को बनाया रोजगार का साधन
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.