बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस उत्तराखंड को देगी स्थाई और मजबूत सरकार – राहुल गांधी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 10, 2022 8:49 अपराह्न

 

रुड़की : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे हैं। उन्होंने मंगलौर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। कहा कि मोदी सरकार दो हिंदुस्तान बना रही है। एक अरबपतियों का और दूसरा बेरोजगारों का। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लगता है कि सब उनसे डरते हैं, लेकिन मैं नहीं डरता। कहा कि मुझे उन्हें देखकर हंसी आती हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चोरी कर रहे थे। इसलिए उनको बदला गया। पहले एक ने की, फिर दूसरे और उसके बाद तीसरे ने। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड को स्थाई और मजबूत सरकार देगी।

गरीबों के लिए देश में जगह नहीं

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि गरीबों के लिए देश में जगह नहीं है। चीन ने भारत की जमीन दबाई लेकिन नरेंद्र मोदी उस पर नहीं बोलते हैं। मोदी ने नोटबंदी कर देश को बर्बाद किया है। कहा कि जब नोटबंदी हुई तो क्या कोई अरबपति लाइन में लगा? क्या कालाधन बंद हो गया? पीएम मोदी ने जीएसटी लागू कर काम धंधे ठप कर दिए, जिससे युवा बेरोजगार हो गए। कहा कि कोरोना आया तो मोदी बोले थाली बजाओ, मोबाइल की लाइट जलाओ, ये मोदी कि सच्चाई है।

ऑक्सीजन की जरूरत थी

कोरोना में जब वेंटिलेटर, दवा, ऑक्सीजन की जरूरत थी, तब उनकी सरकार कहां थी। यह काम सरकार का था, पर हमने कया। अब सरकार बोलती है की ऐसा क्यों किया। यूपीए की सरकार ने करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला। लेकिन मोदी सरकार ने फिर इन्हें गरीबी में धकेल दिया है। कहा कि उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदले, क्योंकि वे भ्रष्टाचार में संलिप्त थे। कांग्रेस आप लोगों की सरकार लाएगी। दिल्ली में प्रधानमंत्री नहीं है वहां राजा बैठा हुआ है। हमें गरीबों की सरकार, रोजगार दिलाने वालों की सरकार चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी बोलते हैं 70 साल में देश में कुछ नहीं हुआ है। ये सड़कें जादू से बनी हैं क्या? प्रधानमंत्री मोदी कौन सी दुनिया में रहते हैं।

घोषणापत्र के वादों को गिनाया

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र के वादों को गिनाया। कहा कि हम चार लाख युवाओं को रोजगार देने के साथ ही सिलिंडर के दाम पांच सौ रुपये से कम रखेंगे। पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। हर गांव, हर द्वार तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाईं जाएंगी। न्याय योजना लाए हैं। भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद करने का कार्य किया है। कांग्रेस उत्तराखंड को पुनः खुशहाल करने का कार्य करेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तनिष्क फुटबॉल अकादमी में आयोजित द्वितीय समर फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले
  • सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड- हरियाली भी, बुलडोजर भी
  • उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बीएसएनएल व निजी कंपनियों को दिए निर्देश
  • आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल से समाप्त हुआ आयुष चिकित्सकों का आंदोलन, सात सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति
  • SIR 2026 : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल – डीएम मयूर दीक्षित
  • टिहरी में SIR 2026 में बीएलओ दीपा एवं सुमन देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण किया गणना प्रपत्र वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य
  • हरिद्वार में 5211 किलो वजनी विश्व के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल
  • पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में जल उत्सव-2026 का शुभारंभ
  • नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.