मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : मास्टर ट्रेनरों ने मतदान कार्मिको को दिया द्वितीय चरण का सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 5, 2022 7:47 अपराह्न
 
टिहरी : विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के सफल संपादन हेतु आज दूसरे दिन नगर पालिका परिषद सभागार एवं जिला पंचायत सभागार बोराड़ी नई टिहरी में मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिको को द्वितीय चरण का सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने मतदान कार्मिको को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें। कहा कि मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी गाइडलाइन का अच्छे से अध्ययन कर लें और किसी भी शंका का समाधान प्रशिक्षण के दौरान  करा लें। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियां ईवीएम का विशेष ध्यान रखें, किसी भी प्राइवेट वाहन में न बैठें, किसी भी प्राइवेट दुकान, मकान या अन्य स्थान पर न तो रुके और न ही किसी का आतिथ्य स्वीकार करें। कहा कि जब तक आप मतदान करने के बाद ईवीएम को जमा नहीं करा लेते तक आप  निर्वाचन के अधीन कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल पर पहुंचने पर पहले एक घंटे में मॉक पोल के दौरान शांति से सभी प्रक्रियाए पूर्ण कर लें। कहा कि इस दौरान बिल्कुल भी घबराएं नहीं, क्योंकि पहले घंटे में आपने अगर सारी प्रक्रिया अच्छे से की है तो मतदान की पूरी प्रक्रिया आराम से संपादित होगी। उन्होंने कहा कि मॉक पोल के बाद क्लियर का बटन अवश्य दबाएं। कहा कि मतदेय स्थल पर सारी व्यवस्थाओं का जायजा पहले ही ले लें तथा किसी भी तरह की समस्या आने पर आरओ से संपर्क करें, या कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों से कहा कि बीच बीच में अपनी डायरी भी भरते रहे। साथ ही मतदाता रजिस्टर से मिलान भी करते रहें। द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में आज प्दूसरे दिन विधानसभा घनसाली की 195 पोलिंग पार्टियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे कुल 780 कार्मिक उपस्थित रहे। गौरतलब हो कि एक पोलिंग पार्टी में कुल 4 मतदान कार्मिक शामिल है। कोविड को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी बनी रहे इस हेतु मतदान कार्मिको का सैद्धान्तिक व व्यवहारिक प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार व नगर पालिका हाल में 2-2 पालियो में सम्पन्न कराया जा रहा है। 09 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 1161 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमे कुल 4644 मतदान कार्मिक शामिल होंगे।
 
मतदान कार्मिको के दूसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर मतदान सम्पन्न कराने तक कि जिम्मेदारियों, बारीकियो से रुबरु कराया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में लगा हर कर्मचारी अपने दायित्वों का शतप्रतिशत निर्वहन करे, ताकि मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। उन्होंने मतदान कार्मिको से कहा कि मतदान से संबंधी जो भी सामग्री व उपकरण उनको उपलब्ध कराया जा रहा है उसकी सुरक्षा करना उनका प्रथम दायित्व है। उन्होंने कार्मिको की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी सामूहिक रूप से कार्य करें। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे कंट्रोल रूम के नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी कार्मिक /डीडीओ सुनील कुमार, आरओ/एसडीएम घनसाली के एन गोस्वामी, नोडल अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण/ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल व मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
  • उत्तराखंड : राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी लेक को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने के दिए निर्देश, विस्तृत मास्टर प्लान होगा तैयार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.