रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : दिव्यांग मतदाता एवं 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं का घर-घर जाकर मतदान करवायेंगी पोलिंग पार्टियां – डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2022 7:29 अपराह्न
टिहरी : निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को पारदर्शी, निष्पक्ष, स्वतंत्र, समयान्तर्गत एवं सफल संचालन तथा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु दिव्यांग मतदाता एवं 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं का घर-घर जाकर मतदान करवायेंगी पोलिंग पार्टियां।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं की सुविधा हेतु पोस्टल बैलेट से मतदान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसे दिव्यांग मतदाता एवं 80 साल से अधिक आयु के मतदाता जिन्होंने डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु सहमति प्रारूप 12-डी भरा तथा स्वीकृत हुआ है, ऐसे मतदाताओं के घर-घर जाकर पोलिंग पार्टियां उनका मतदान करवायेंगी। इस हेतु रूटचार्ट/रोस्टर के साथ ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं पारदर्शी चुनाव के मध्येनजर वीडियोग्राफी आदि व्यवस्था भी की गई है। पोस्टल बैलेट से मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टियों में कुल 05 कार्मिक होंगे, जिसमें प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफर और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र वाइज डाक मतपत्र से मतदान करने वाले दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची बीएलओ के माध्यम से चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को भी उपलब्ध करा दी गई है। कहा कि 05 दिन की अवधि में यह मतदान कराया जायेगा। उन्होंने दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक आयु के ऐसे सभी मतदाताओं को सूचित करते हुए अपील की है कि वे इस अवधि में अपने घरों पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें, ताकि वे अपने मतदान का उपयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
 
जनपद के सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 456 पोलिंग बूथों पर 160 पोलिंग पार्टियों द्वारा 1851 दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का मतदान कराया जायेगा। जिनमें विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत 73 पोलिंग बूथों के 194 मतदाताओं के लिए 13 पोलिंग पार्टियां, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत 22 पोलिंग बूथों के 344 मतदाताओं के लिए 22 पोलिंग पार्टियां, विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत 71 पोलिंग बूथों के 292 मतदाताओं के लिए 42 पोलिंग पार्टियां, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत 110 पोलिंग बूथों के 380 मतदाताओं के लिए 31 पोलिंग पार्टियां, विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अन्तर्गत 99 पोलिंग बूथों के 428 मतदाताओं के लिए 29 पोलिंग पार्टियां, विधानसभा क्षेत्र धनोल्टी के अन्तर्गत 81 पोलिंग बूथों के 213 मतदाताओं के लिए 23 पोलिंग पार्टियां शामिल है। जनपद के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र टिहरी के 22 बूथों, प्रतापनगर के 34, नरेन्द्रनगर के 32, घनसाली के 25, धनोल्टी के 80 व देवप्रयाग के 91 पोलिंग बूथों पर 04 फरवरी को पोलिंग पार्टियों द्वारा दिव्यांग एवं 80 साल से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का पोस्टल बेलेट के माध्यम से मतदान कराया जायेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.