मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक जयंती, नहीं निकाली गई शोभायात्रा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 30, 2020 5:52 अपराह्न

कोटद्वार । कोरोना संक्रमण के कारण कोटद्वार नगर से निकलने वाली गुरु नानक देव जी की भव्य शोभायात्रा इस बार नहीं निकल सकी। पिछले साल तक लगातार शोभायात्रा निकलती रही है। श्रद्धालुओं के हित में इसे निरस्त कर दिया गया है। गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक देव जी की जयंती को गुरु पर्व के रूप में मनाया । गुरुद्वारे में तीन दिनों से चल रहे अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद प्रवचन, शबद-कीर्तन व अरदास सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शबद-कीर्तन से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। भजन-कीर्तन की समाप्ति के बाद महिला श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव की भक्तिभाव से महाआरती की। इस दौरान प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे ।

गुरुद्वारा में आयोजित प्रवचन के दौरान गुरुद्वारे के मुख्य ग्रन्थी लखविंदर सिंह ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सिख धर्म में सेवा को अत्यधिक महत्व दिया जाता है। कहा जाता है कि गुरू नानक देव ने सेवा को ही सच्चा धर्म बताया है। उन्होंने एकता का संदेश दिया था। लोभ, मोह में पड़कर सच्चाई के रास्ते से नही भटकना चाहिए। मेहनत की कमाई से ही अपने परिवार का भरण-पोषण करना चाहिए। कहा कि ईश्वर एक ही है इसलिए हमें सबके साथ मिल जुलकर प्रेम से रहना चाहिए। ईश्वर हर किसी में हर जगह मौजूद है। गुरूनानक देव ने महिलाओं के सम्मान व उन्हें बराबरी का दर्जा देने की बात भी कही। गुरु नानक अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त सभी के गुण समेटे हुए थे। भजन-कीर्तन के बाद सभी लोग लंगर में शामिल हुए।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन की पूर्व छात्रा अंजलि असवाल बनीं मिस उत्तराखण्ड 2026
  • पांच साल की उम्र से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटा गोलू, सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के लिए बना प्रेरणा
  • एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
  • उत्तराखण्ड : जानें किस सांसद ने अपने क्षेत्र में किया कितना खर्च
  • हरदा की ‘धन्यवाद यात्रा’ कांग्रेस की राह आसान या बनेगी राजनीतिक आपदा?
  • हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
  • देहरादून में एसआईआर के बाद 3992 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी
  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.