शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, कार की छत पर लिटाकर डेढ़ किमी तक घसीटा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 23, 2026 1:04 पूर्वाह्न
  • दशहरा मेला देखकर लौटते समय वारदात.
  • सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना.
  • परिजनों के हंगामे के बाद हत्या की धारा बढ़ाने का आश्वासन.

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दशहरा मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक की कथित तौर पर रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने पहले कार से टक्कर मारकर युवक को गिराया, फिर उसे कार की छत पर लिटाकर उसके दोनों हाथ खिड़कियों के शीशों में फंसा दिए और करीब डेढ़ किलोमीटर तक तेज रफ्तार से कार दौड़ाते रहे। इसके बाद युवक को सड़क पर फेंककर उसके ऊपर कार चढ़ा दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

मृतक की पहचान हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा रोड निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया के रूप में हुई है। वह एक सब्जी-मसाले बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत थे। परिवार में उनकी पत्नी रीना, बेटियां और एक बेटा हैं। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के पिता राम शंकर सिंह के अनुसार, सोमवार को बीरू का खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी राजवीर और मेवालाल से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते मंगलवार रात दशहरा मेला देखकर लौटते समय बीरू को निशाना बनाया गया। बताया गया कि मेवालाल ने अपनी कार से बीरू को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद राजवीर और कार में मौजूद अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

आरोप है कि हमलावरों ने बीरू को कार की छत पर लिटा दिया और उनके दोनों हाथ कार की खिड़कियों के शीशों में फंसा दिए। इसके बाद वे तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए गलियों के रास्ते राजेंद्र नगर तक पहुंचे। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार की छत पर फंसे रहने के बाद आरोपितों ने अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास बीरू को नीचे फेंक दिया और उनके ऊपर कार चढ़ाकर मौके से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे देवेंद्र सिंह चौहान ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बीरू को अस्पताल ले गए। निजी अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद उन्हें एलएलआर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, बीरू के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उनके दोनों हाथों की अंगुलियां भी कुचल गई थीं।

दो दर्जन कैमरों में कैद हुई घटना

घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन कैमरों में कार की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज में कार तेज रफ्तार से जाती दिखाई दे रही है और उसकी छत पर युवक फंसा नजर आ रहा है। इन फुटेज के आधार पर पुलिस घटना की कड़ियां जोड़ने और आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

मुकदमा दर्ज करने को लेकर परिजनों का हंगामा

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद बीरू का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बजाय मामले को सड़क हादसे के रूप में दर्ज किया। इसको लेकर परिवार ने नाराजगी जताई। बाद में पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।

जहानाबाद में मिली कार और मोबाइल की लोकेशन

पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल की गई कार मेवालाल की बताई जा रही है। कार के नंबर और आरोपितों के मोबाइल फोन की लोकेशन फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र में मिली है। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले में परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ से गोदियाल ने भरी हुंकार, न्याय के लिए सरकार को ललकार
  • सिलाई के हुनर से संवरी सुशीला देवी की जिंदगी, अब हर माह कमा रहीं ₹10 से ₹15 हजार
  • उत्तराखण्ड में 108 एम्बुलेंस सेवा में होगा बड़ा बदलाव, तत्काल बदले जाएंगे 50 पुराने वाहन
  • अपर निदेशक डॉ. बीएस जंगपांगी ने राजकीय पशु चिकित्सालय श्रीनगर का किया औचक निरीक्षण, टीकाकरण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के दिए निर्देश
  • रेखा आर्या और पति के विवाद पर सीएम धामी के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल
  • उत्तराखंड के हिमालय में दबा है बड़े भूकंप का खतरा, रिपोर्ट में खुलासा…हर साल जमा हो रहा टेक्टोनिक तनाव
  • देहरादून में अवैध निर्माणों पर MDDA का बड़ा एक्शन, छह जगहों पर सीलिंग
  • आग की लपटों के बीच डटीं रश्मि-सुदाक्षी, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
  • प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान – सीएम धामी
  • रीतिका रावत का उत्तराखण्ड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.