मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऑनलाइन गेमिंग की लत, तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 5, 2026 1:27 अपराह्न

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। भारत सिटी सोसायटी के बी-1 टावर की नौवीं मंजिल से तीन सगी नाबालिग बहनों ने मंगलवार देर रात करीब 2 बजे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। तीनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों चेतन कुमार की बेटियां थीं, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। परिवार तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराए के मकान (फ्लैट नंबर 907) में रह रहा था और मूल रूप से दिल्ली का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही टीला मोड़ पुलिस और एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर लोनी के जॉइंट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें कोरोना महामारी के बाद से स्कूल नियमित रूप से नहीं जा रही थीं और पढ़ाई छोड़ चुकी थीं। वे पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं, खासकर एक टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम (Korean Lover गेम) खेलने की लत लग गई थी। परिवार द्वारा बार-बार गेम खेलने से मना करने पर वे नाराज रहती थीं। कुछ रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बहनों ने माता-पिता से माफी मांगी है और गेम का जिक्र किया है। पुलिस इस नोट और मोबाइल की जांच कर रही है कि क्या गेम में कोई टास्क पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया।

एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया, “रात करीब 2:15 बजे सूचना मिली कि भारत सिटी टावर बी-1 की नौवीं मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियां कूद गई हैं। मौके पर निशिका, प्राची और पाखी की मौत हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

यह घटना ऑनलाइन गेमिंग की लत और बच्चों की मानसिक सेहत पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि महामारी के बाद बच्चों में डिजिटल एडिक्शन बढ़ा है, जिस पर परिवार और समाज को सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अभी तक अन्य कोई कारण सामने नहीं आया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार है अंगदान – श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट, कुमाऊँ में एसजीआरआर ग्रुप के शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के विस्तार का दिया सुझाव
  • उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत की होगी CBCID जांच, शासन से जारी हुआ आदेश
  • एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश
  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.