सोमवार, सितम्बर 8, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोर्ट में बदली उत्तर प्रदेश विधानसभा, कठघरा में खड़े पुलिस वालों ने मांगी माफ़ी, मिली यह सजा

-सुनाई गई एक दिन की सजा, दोषियों ने अपराध कबूला, बोले-गलती हुई अब न करेंगे

शेयर करें !
posted on : मार्च 5, 2023 3:05 पूर्वाह्न

-विधानसभा में बनी सेल के लॉकअप में रहेंगे सजायाफ्ता पुलिस के 6 जवान

-वर्ष 2004 में कानपुर में धरना दे रहे भाजपा MLA सलिल विश्नोई की टांग तोड़ दी थी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में 58 साल बाद शुक्रवार को अदालत लगी। कटघरे में 6 पुलिसकर्मी पेश हुए। विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के दोषी इन सभी पुलिसकर्मियों को विधानसभा अध्यक्ष ने एक दिन की सजा सुनाई है। यह सजा 3 मार्च रात 12 बजे तक होगी। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को विधानसभा में बनी सेल के लॉकअप में रखा जाएगा। इसके बाद मार्शल सभी दोषी पुलिसकर्मियों को सदन से ले गए।


शुक्रवार को सदन में लगी अदालत के दौरान सतीश महाना ने सभी दलों के नेताओं से इस मामले में अपना पक्ष पूछा। ज्यादातर ने अध्यक्ष को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। फिर दोषी पुलिसकर्मियों को अपनी सफाई में बोलने का मौका दिया। इसमें दोषी सीओ अब्दुल समद ने अपनी सभी की तरफ से सदन से माफी मांगी। कहा कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। इससे पहले अखिलेश यादव से जब सदन के बाहर जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह गलत परंपरा है।

विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना यह मामला 2004 का है। तब सपा की सरकार थी, मुलायम सिंह मुख्यमंत्री थे। कानपुर में बिजली कटौती के विरोध में विधायक सतीश महाना (जो अब विधानसभा अध्यक्ष हैं) कानपुर में धरने पर बैठे थे। उनके साथ तब के स्थानीय भाजपा विधायक और कार्यकर्ता थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। इसमें तत्कालीन विधानसभा सदस्य सलिल विश्नोई की टांग टूट गई थी। इसके 6 विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना की सूचना 25 अक्टूबर 2004 को विधानसभा सत्र में रखी गई थी।


बता दे कि सलिल विश्नोई ने विधानसभा अध्यक्ष से 25 अक्तूबर 2004 को शिकायत की थी कि 15 सितंबर 2004 को वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ बिजली कटौती के खिलाफ डीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे। तभी वहां तैनात सीओ अब्दुल समद ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उन्हें व उनके साथियों को लाठी से जमकर पीटा। भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। यहां तक कहा- मैं बताता हूं कि विधायक क्या होता है। मुलायम सरकार में भाजपा ने यह मामला सदन में उठाते हुए जोरदार हंगामा किया था। सलिल भी स्ट्रेचर पर सदन पहुंचे थे।

ये पुलिसकर्मी पेश हुए

सीओ अब्दुल समद के अलावा किदवई नगर के थानाध्यक्ष ऋषिकांत शुक्ला, एसआई थाना कोतवाली त्रिलोकी सिंह, किदवई नगर थाने के सिपाही छोटे सिंह यादव, काकादेव थाने के सिपाही विनोद मिश्र और काकादेव थाने के सिपाही मेहरबान सिंह शामिल हैं। ये सभी उस वक्त शहर के ही विभिन्न थानों में तैनात थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपनी ही सरकार में धरना देने को मजबूर दिग्गज BJP विधायक! कोतवाली के सामने जमाया डेरा
  • LUCC चिटफंड घोटाले में फंसे निवेशकों का फूटा गुस्सा, कोई कार्रवाई न होने पर किया मुख्यमंत्री आवास कूच
  • राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर : भिक्षा से शिक्षा की ओर, डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की सराहनीय पहल
  • विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने ₹256 करोड़ की लागत से बन रहे चम्पावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया स्थलीय निरिक्षण, कहा – महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा कॉलेज
  • सीबीसी नैनीताल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, सिलौटी पंत गांव में घंटा देवी मंदिर परिसर के आसपास लगाए गए 730 से अधिक पेड़
  • उत्तराखंड की आपदा राहत के लिए राजस्थान सरकार ने 5 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की, सीएम धामी ने जताया आभार
  • उत्तराखंड का दिव्य धाम : टिहरी के प्राचीन सिद्धपीठ श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में पूरी होती हैं हर मनोकामनाएं, स्कंद महापुराण में वर्णित है महिमा
  • नेस्टोरिया समूह ने दिल्ली के टिवोली ग्रैंड में भव्य कार्यक्रम के साथ मनाई अपनी पाँचवीं वर्षगांठ
  • ऑपरेशन कालनेमि : सीएम धामी के मार्गदर्शन में देवभूमि की आस्था की रक्षा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस का बड़ा अभियान, असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही, जनता की सुरक्षा और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा सर्वोपरि
  • महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन की दिशा में जिला प्रशासन का अभिनव प्रोजेक्ट “हिलासं आउटलेट” जनमानस को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.