गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शादी से एक दिन पहले भागीं दुल्हनें, दूल्हे नहीं पसंद आए, बॉयफ्रेंड्स संग मंदिर में रचाई शादी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 16, 2025 3:27 अपराह्न

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के मंडप सजने से पहले ही दो बहनों ने घर से फरार होकर सबको चौंका दिया। 14 अप्रैल को दोनों बहनों की शादी तय थी, लेकिन बारात आने से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपने-अपने प्रेमियों के साथ भागकर सबको सकते में डाल दिया। परिजनों को जब इस फरारी की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों को संभल जिले में उनके रिश्तेदार के घर से बरामद कर लिया। इतना ही नहीं, पुलिस ने दोनों प्रेमियों को भी हिरासत में ले लिया है।

अधेड़ उम्र के दूल्हों से थी नाराज़गी

पूछताछ के दौरान दोनों बहनों ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी अधेड़ उम्र के पुरुषों से तय की गई थी, जिसे लेकर वे बेहद असंतुष्ट थीं। उन्होंने पहले भी इसका विरोध किया था, लेकिन परिवारवालों ने उनकी एक न सुनी। मजबूरी में, शादी से ठीक एक दिन पहले उन्होंने अपने प्रेमियों को बुलाया और घर से भाग निकलीं।

चौंकाने वाली बात यह भी रही कि दोनों प्रेमी, लड़कियों के रिश्ते में भाई लगते हैं। लड़कियों का कहना है कि उन्होंने एक मंदिर में अपने प्रेमियों से शादी रचा ली है और अब वे उन्हीं के साथ रहना चाहती हैं।

पुलिस ने कराई मेडिकल जांच, कोर्ट में हुआ बयान

पुलिस ने दोनों बहनों की मेडिकल जांच करवाई और फिर उन्हें कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहां दोनों ने इकबालिया बयान में साफ कहा कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने प्रेमियों के साथ ही जीवन बिताना चाहती हैं।

परिजन शर्मसार, शादी टूटने से नाराज़

इस घटना से लड़कियों के परिजन काफी आहत हैं। उनका कहना है कि उन्होंने दोनों बेटियों की शादी की पूरी तैयारी कर ली थी, कार्ड तक बांटे जा चुके थे। लेकिन लगन से एक दिन पहले बेटियों की इस हरकत से पूरा परिवार शर्मसार हो गया है। परिजनों ने युवकों पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप भी लगाया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.