मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निकाह में बड़ा धोखा : घूंघट उठते ही दुल्हन निकली 45 साल की सास, दूल्हे के उड़े होश!

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2025 12:21 पूर्वाह्न

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक 22 वर्षीय युवक मोहम्मद अजीम के साथ ऐसा धोखा हुआ, जिसकी कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती है। अजीम की शादी शामली जिले की एक 21 वर्षीय युवती से तय हुई थी, लेकिन निकाह के दिन जब दुल्हन का घूंघट उठा, तो सामने कोई और नहीं बल्कि उस युवती की 45 वर्षीय विधवा मां बैठी थी। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद अजीम ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पूरा मामला अब एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के संज्ञान में है।

निकाह के नाम पर 5 लाख की ठगी?

अजीम का आरोप है कि इस निकाह को कराने के एवज में उससे 5 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसे उसने रिश्तेदारों के कहने पर चुका भी दिया था। शादी की बात उसके भाई और भाभी ने तय करवाई थी, जो खुद भी इस पूरे घटनाक्रम में शामिल बताए जा रहे हैं।

रस्मों के दौरान खुला राज

निकाह की रस्में चल रही थीं, तभी मौलवी ने लड़की के नाम की जगह उसकी मां का नाम लेना शुरू किया। अजीम को शक हुआ, और जब उसने घूंघट हटाया तो सच्चाई सामने आई। सामने 21 साल की युवती नहीं, बल्कि उसकी 45 वर्षीय मां थी।

विरोध करने पर मारपीट और धमकी

अजीम ने जब इस धोखे का विरोध किया, तो उसके अपने भाई और भाभी ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की। इतना ही नहीं, अजीम का दावा है कि उसे झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। डर के मारे वह बिना दुल्हन को विदा कराए वापस लौट आया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एसएसपी को सौंपी शिकायत

अजीम ने इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को लिखित शिकायत सौंपी है। उनका कहना है कि यह रिश्ता 31 मार्च, ईद के दिन उनके भाई-भाभी द्वारा सुझाया गया था। फाजलपुर की रहने वाली युवती से मुलाकात के बाद उन्होंने रिश्ता मंजूर कर लिया था।

फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और स्थानीय थाने को मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल का टिहरी में सड़क हादसों पर सख्त एक्शन, संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन उपचार के निर्देश
  • देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर से सीएम धामी ने दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में तय किया, बोले, ये नए भारत की तेज रफ्तार है
  • महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीति – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • डीएम गौरव कुमार ने ली जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक, डीएलआरसी बैठक में ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • ITI श्रीनगर में लगेगा रोजगार मेला, ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा
  • केजरीवाल के बाद सिसोदिया का भी अदालत पर सवाल, जस्टिस स्वर्णकांता को लिखी चिट्ठी, बोले-“न्याय की उम्मीद नहीं”
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मिलकर चारधाम यात्रा में शत प्रतिशत LPG आपूर्ति का किया अनुरोध
  • पौड़ी में पंचायत सशक्तिकरण पर मंथन, प्रशिक्षण सह-सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद
  • चंपावत के बनबसा में होगा आधुनिक लैंड पोर्ट का निर्माण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.