गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुलिस इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती, 52 हजार 699 पद, 25 लाख से ज्यादा आवेदन का अनुमान

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2023 6:05 अपराह्न

लखनऊ : पुलिस भर्ती वैसे तो देश के अलग-अलग राज्यों में समय-समय पर होती रहती है। लेकिन, पदों की संख्या बहुत कम होती है। इस बार देश के सबसे बड़ राज्य उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारियां चल रही हैं। माना जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती हो सकती है। यूपी पुलिस का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थीं। काफी समय से जब भर्ती नहीं हो सकी तो, अब पदों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। प्रदेश पुलिस के इतिहास की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक आगामी 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी। संस्था का चयन होने के बाद इस वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थी, जिनमें सिपाही नागरिक पुलिस के 26,210, फायरमैन के 1007 और पीएसी के 8540 पद शामिल थे। अब इसमें सिपाही नागरिक पुलिस के 15,601 और उप्र विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) के 1341 सिपाहियों के पदों को भी शामिल किया गया है। इनका अधियाचन भर्ती बोर्ड को मिला था, जिसका परीक्षण करने के बाद उसे भी शामिल किया गया है। बीते नवंबर माह में सिपाही के 35,757 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन करने की निविदा जारी हुई थी। इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ही निविदा में हिस्सा लिया। इसकी वजह से निविदा निरस्त करनी पड़ी। बाद में नकल माफिया और सॉल्वर गैंग की परीक्षा में सेंधमारी के डर से टीसीएस ने अपने हाथ खींच लिए थे। 52,699 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। दरअसल, बीते कई वर्षों से युवा सिपाही बनने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्यथियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इन पदों पर होगी भर्तियां

  • 41,811 सिपाही नागरिक पुलिस
  • 8540 सिपाही पीएसी
  • 1007 फायरमैन
  • 1341 सिपाही यूपीएसएसएफ

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • उत्तराखंड : गैस संकट से रेस्टोरेंट संचालक परेशान, डीजल भट्ठियां बनीं नया विकल्प, ऐसे करती हैं काम
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 75 करोड़ की धनराशि
  • मुंबई में गोवंश आधारित प्रतियोगिता का समापन, झुनझुनवाला कॉलेज की मौसम यादव को मिला 21 हज़ार रुपये का प्रथम पुरस्कार
  • बीएलओ मैपिंग में सुस्ती पर सख्ती, तीन जिलों के ईआरओ को नोटिस
  • चमोली की 6 तहसीलों में मेगा मॉक ड्रिल
  • हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, पुलना गांव में घर पर गिरा विशाल पत्थर
  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.