मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सनसनीखेज वारदात : बेटे ने कुल्हाड़ी से माता-पिता, दादी और बहन की हत्या, बड़ा भाई भी घायल

शेयर करें !
posted on : मार्च 3, 2026 2:33 पूर्वाह्न

रुपईडीहा/बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव (बसंतपुर उदल मजरा) में रविवार रात करीब 1:30 बजे एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। संपत्ति बंटवारे को लेकर छोटे बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने माता-पिता, दादी और बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। विरोध करने पहुंचे बड़े भाई पर भी हमला किया गया, जबकि संघर्ष में आरोपी छोटा भाई भी घायल हो गया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल फैला दिया है।

मृतकों की पहचान 

  • दादी शीतला देवी.
  • पिता बदलूराम.
  • मां संजू देवी.
  • बहन पार्वती.

घायलों में बड़ा भाई गुरुदेव (33 वर्ष) और छोटा भाई (आरोपी) निरंकार (27 वर्ष) शामिल हैं। निरंकार की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि गुरुदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा में भर्ती हैं।

घटना की शुरुआत रात करीब 1 बजे हुई, जब निरंकार ने संपत्ति के मामले को लेकर पिता पर अनर्गल आरोप लगाए। कहासुनी बढ़ने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से एक-एक कर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बाहर मौजूद गुरुदेव अंदर पहुंचे तो निरंकार ने उन पर भी कुल्हाड़ी से वार किया। संघर्ष के दौरान गुरुदेव ने विरोध किया, जिसके बाद निरंकार ने कुल्हाड़ी छोड़ दी और पास पड़ी ईंट से अपने सिर पर प्रहार कर खुद को घायल कर लिया।

ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला और 112 पुलिस टीम रात में ही मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों मृतकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल गुरुदेव और निरंकार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से निरंकार को लखनऊ भेजा गया।

भोर होते ही थाना प्रभारी आरएस रावत, क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटवाए। घर के अंदर खून के निशान, टूटी-फूटी वस्तुएं बिखरी मिलीं, जबकि प्रयुक्त कुल्हाड़ी घर के बाहर से बरामद हुई।

पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

गुरुदेव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिछले 4 साल से निरंकार संपत्ति के मामले को लेकर पिता पर आरोप लगाता रहता था और मारपीट करता था। 4 साल पहले इसी कलह के चलते उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह और अधिक निरंकुश हो गया। रात में फिर से विवाद शुरू होने पर उसने कुल्हाड़ी उठा ली।

ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में लंबे समय से बंटवारे को लेकर तनाव था, लेकिन किसी ने इतनी भयानक घटना की उम्मीद नहीं की थी। पुलिस ने जांच पूरी होने तक किसी भी अटकल से बचने की अपील की है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.