सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रिटायर्ड जज ने पेश की मिसाल : तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2026 4:39 अपराह्न

मेरठ । देशभर में इन दिनों उत्तराखंड कैडर के एक रिटायर्ड जज का अनोखा कदम चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञानेंद्र शर्मा ने सामाजिक धारणाओं को चुनौती देते हुए तलाक के बाद अपनी बेटी का उसी खुशी और सम्मान के साथ घर में स्वागत किया, जैसे कभी उसकी विदाई की थी।

मूल रूप से मेरठ निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता को फैमिली कोर्ट से घर लाते समय ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान पूरे परिवार ने ‘I Love My Daughter’ लिखी टी-शर्ट पहनकर बेटी के प्रति अपने स्नेह और समर्थन का सार्वजनिक प्रदर्शन किया।

ज्ञानेंद्र शर्मा ने बताया कि जब उनकी बेटी का जन्म हुआ था, तब परिवार ने उसका जोरदार स्वागत किया था। उसी भावना को दोहराने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया, ताकि बेटी को यह एहसास हो सके कि उसका महत्व आज भी उतना ही है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने बेटी को शादी के समय खुशी-खुशी विदा किया था, लेकिन ससुराल में वह खुश नहीं रह सकी। ऐसे में उसे जबरन वहां रहने के लिए मजबूर करना गलत होता। उनका मानना है कि “बेटी कभी पराई नहीं होती और उसका सम्मान हर परिस्थिति में होना चाहिए।”

जानकारी के अनुसार, प्रणिता की शादी वर्ष 2018 में शाहजहांपुर के एक परिवार में हुई थी। बीते वर्षों में उसने मानसिक और भावनात्मक कठिनाइयों का सामना किया, जिसके बाद परिवार ने उसे सम्मानपूर्वक वापस घर लाने का निर्णय लिया।

ज्ञानेंद्र शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर शोध किया है और इस विषय पर पुस्तक भी लिखी है। उनका कहना है कि महिला सशक्तिकरण केवल विचारों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे व्यवहार में भी उतारना जरूरी है।

उन्होंने अपने करियर के बारे में बताया कि उन्होंने एलएलबी के बाद न्यायिक सेवा में प्रवेश किया और उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तराखंड कैडर में कार्य किया। वे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए और उत्तराखंड न्यायिक अकादमी में निदेशक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरीश रावत के ‘राजनीतिक अवकाश’ से कांग्रेस में हलचल, यशपाल आर्या ने की मुलाकात
  • रिटायर्ड जज ने पेश की मिसाल : तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
  • 10 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान बंद, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य
  • इंस्टीट्यूट में हादसा : बास्केटबॉल बैकबोर्ड पुल-अप्स करते वक्त गिरा पोल, छात्र की मौत
  • दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य और संस्कृति का संगम बना देहरादून
  • होर्मुज तनाव के बीच कच्चे तेल में उछाल, ट्रंप की चेतावनी से ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर 110 डॉलर पहुंची 
  • पोखड़ा ब्लॉक के भटकोट में आदमखोर बाघ ने 4 वर्षीय बच्ची को बनाया, मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
  • उत्तराखंड दौरे पर 14 अप्रैल को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात
  • उत्तराखंड : गैस सिलेंडर के लिए रातभर लगी कतारें, अफवाह से बढ़ी अफरा-तफरी
  • फीताड़ी अग्निकांड : मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों से की मुलाकात, 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.