मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर योगी सरकार श्रद्धालुओं पर कराएगी पुष्प वर्षा, 10 करोड़ श्रद्धालुओं पर 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से होगी पुष्प वर्षा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2025 9:16 अपराह्न
  • सभी घाटों पर पुष्प वर्षा कराए जाने की तैयारी, दिन में 5 से 6 राउंड होगी पुष्प वर्षा
  • सबसे पहले सुबह 6.30 बजे से 7 बजे के बीच श्रद्धालुओं पर होगी आकाश से पुष्प वर्षा
  • श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुष्प वर्षा की संख्या में हो सकती है वृद्धि
महाकुम्भ नगर/प्रयागराज : महाकुम्भ 2025 में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर योगी सरकार ने श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। इस अमृत स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं पर आसमान से गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा की जाएगी। अनुमान जताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु अमृत स्नान करेंगे। पुष्प वर्षा का यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय अनुभव और उत्साह का संचार करेगा और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और उत्साह को नई ऊंचाई देगा। श्रद्धालु इस अनोखे अनुभव को देखने और महसूस करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा

मौनी अमावस्या के इस पावन पर्व पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए लगभग 25 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों की व्यवस्था की गई है। उपनिदेशक उद्यान, प्रयागराज मंडल कृष्ण मोहन चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 5 क्विंटल अतिरिक्त गुलाब की पंखुड़ियां भी तैयार रखी गई हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुष्प वर्षा की संख्या को बढ़ाया जा सके।

सभी घाटों पर 5-6 बार होगी पुष्प वर्षा

महाकुम्भ में पुष्प वर्षा के प्रभारी उद्यान वीके सिंह ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान सभी घाटों पर दिनभर 5 से 6 राउंड पुष्प वर्षा की जाएगी। पहले राउंड का आयोजन सुबह 6:30 बजे से 7 बजे के बीच शुरू होगा। इसके तहत, श्रद्धालुओं पर आकाश से पुष्प वर्षा की जाएगी। यह नजारा न केवल श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय होगा, बल्कि महाकुम्भ की दिव्यता को और बढ़ाएगा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुए पुष्प वर्षा की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर राउंड के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को अलग-अलग व्यवस्थित रूप से रखा गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इस विशेष आयोजन के जरिए मौनी अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं को एक नया अनुभव देने की कोशिश है। पुष्प वर्षा के जरिए श्रद्धालुओं को सम्मानित और स्वागत करते हुए उन्हें धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर माहौल प्रदान किया जाएगा। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त
  • यंग उत्तराखंड सिने अवार्डस 2026 के लिए फिल्म एवं संगीत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नामांकनों की घोषणा
  • 90 वर्ष का कॉर्बेट : जंगल, बाघ और संरक्षण की अमर गाथा
  • दहाड़ से नहीं, अपने अस्तित्व से भी जंगल का राजा है शेर
  • उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा; एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर भी नजर, हयात के स्टोर में मिले तीन पैक्ड उत्पादों के दस्तावेज तलब
  • संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने अक्षरधाम के स्वामी भद्रेश दास से की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर हुई चर्चा
  • खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ उठाई कांवड़, हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर 22 किलोमीटर पैदल चलकर वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश में करेंगी भगवान शिव का रुद्राभिषेक
  • पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल – मंत्री गणेश जोशी
  • एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी – सीडीओ अभिनव शाह
  • उत्तराखण्ड के 12 जनपदों में अगले 24 घंटे कम से मध्यम फ्लैश फ्लड का जोखिम, मौसम विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने जारी किया बुलेटिन, सचिव आपदा प्रबंधन ने आमजन से की सतर्कता बरतने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.