रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस पर लोगों को किया जागरूक

शेयर करें !
posted on : जून 9, 2025 10:58 अपराह्न

 

सहारनपुर: इस विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी देना और इसके लक्षणों, कारणों व उपचार के प्रति सचेत करना था।

डॉ. आनंद मोहन ठाकुर, एसोसिएट डायरेक्टर, न्यूरोसर्जरी विभाग, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने बताया कि, “ब्रेन ट्यूमर एक खतरनाक स्थिति है, जिसमें मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाएं (एबनार्मल सेल्स) बन जाती हैं। यह सेल्स ब्रेन के सामान्य कार्य में बाधा डालती हैं। ब्रेन ट्यूमर दिमाग के भीतर या उसके आसपास की संरचनाओं जैसे पिट्यूटरी ग्लैंड (जो शरीर की कई गतिविधियों को नियंत्रित करती है) और पीनियल ग्लैंड, ब्रेन को ढकने वाली मेम्ब्रेन या सिर की हड्डी में विकसित हो सकते हैं।“
डॉ. ठाकुर ने आगे कहा कि, “हर ट्यूमर कैंसर नहीं होता, कुछ ट्यूमर नॉन-कैंसरस भी होते हैं जबकि कुछ घातक यानी कैंसरयुक्त भी हो सकते हैं। अक्सर ब्रेन ट्यूमर के लक्षण शुरुआत में सामान्य लगते हैं, जैसे बार-बार सिरदर्द होना, मतली या उल्टी आना, धुंधला दिखना, थकान महसूस होना, याददाश्त पर असर पड़ना या शरीर के किसी अंग में कमजोरी या सुन्नता आना, ये लक्षण जैसे-जैसे ट्यूमर बढ़ता है, गंभीर होते जाते हैं। ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन 20 से 40 वर्ष की आयु के लोगों में कैंसर रहित ट्यूमर अधिक पाए जाते हैं, जबकि 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में कैंसरयुक्त ट्यूमर की संभावना अधिक होती है।“

इलाज के बारे में बात करते हुए डॉ. ठाकुर ने बताया कि, “ब्रेन ट्यूमर को ठीक करने के लिए मुख्य रूप से सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी और कीमोथेरेपी का उपयोग किया जाता है। कुछ मामलों में ट्यूमर को पूरी तरह से हटाने के लिए सर्जरी की जाती है, जिससे आसपास की संरचनाओं पर पड़ने वाला दबाव को कम किया जा सके और सही इलाज व रोग की संभावित जोखिमों को जानने के लिए बायोप्सी की जा सके।“

ब्रेन ट्यूमर की जल्दी पहचान, समय पर उपचार और जागरूकता से मरीजों का जीवन बचाया सकता है और उनके जीवन स्तर में सुधार किया जा सकता है। विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और गंभीर बीमारियों को समय पर पहचानने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.