गुरूवार, अगस्त 28, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नजीबाबाद में शादी की “जूता-चुराई” रस्म में हुआ विवाद, बिन दुल्हन लौटी बारात, चले लात-घुसे

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 8, 2025 10:07 अपराह्न

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में एक शादी समारोह उस समय जंग के मैदान में तब्दील हो गया जब ‘जूता-चुराई’ की रस्म में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई और लात-घुसे चलने लगे। आखिरकार, बारात को बिना दुल्हन के ही लौटने पर मजबूर होना पड़ा। यूपी के जनपद बिजनौर में बारात में जूता चुराई की रस्म के दौरान दुल्हन और दूल्हा पक्ष में विवाद हो गया। रस्म के दौरान दुल्हन पक्ष ने नेग के रूप में दूल्हे से 50 हजार रुपये की मांग की। दूल्हे ने ये रुपये देने से इनकार कर दिया तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे भिखारी बोलकर उससे मारपीट कर डाली।

बाद में पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा और दुल्हन पक्ष में समझौता हो गया और बरात बिना दुल्हन लौट गई। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के खुर्शीद की बेटी की दो दिन पहले शादी थी। देहरादून के रहने वाले साबिर से उसका निकाह था, सैलून की दुकान संचालित करने वाले साबिर बरात लेकर गांव आए थे। जहां देर शाम जूता चुराई की रस्म को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन पक्ष ने जूता वापस करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। इस बात को लेकर विवाद हो गया। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि लड़की पक्ष ने उनके साथ मारपीट की। और तब मामला पुलिस के पास पहुंच गया। उधर, दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हा पक्ष उनसे दहेज में स्विफ्ट गाड़ी की मांग कर रहा था। शनिवार देर रात तक चले विवाद में जिम्मेदार लोगों की मध्यस्थता के चलते बरात बिना दुल्हन के लौट गई। दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया। नजीबाबाद थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • हल्द्वानी : बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार, 12 से अधिक बच्चे घायल
  • वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन, अमर उजाला देहरादून यूनिट में थे राज्य ब्यूरो प्रमुख
  • जम्मू-कश्मीर में LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
  • जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल बॉर्डर से बिहार में घुसे, जारी किया गया अलर्ट
  • BIG NEWS : 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में हुआ ये खुलासा
  • उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, नशे में धुत कार चालक ने तीन लोगों को कुचला, गंभीर घायल
  • पौड़ी-मेरठ हाईवे खुलने का इंतजार खत्म, NHAI ने वाहनों की आवाजाही के लिए तारीख की तय, गंगा बैराज पुल में आई थी दिक्कत
  • जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के उद्योग जगत के साथ निवेश और साझेदारी के अवसरों पर किया संवाद
  • दो लाख छात्रों को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ने का लक्ष्य – डॉ. धन सिंह रावत
  • अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार जारी; वन भूमि में बनाई गई मजार ध्वस्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.