मंगलवार, अप्रैल 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दिया दोषी करार, गैंगस्टर केस में 10 साल की सजा व 05 लाख जुर्माना लगाया

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2023 1:04 पूर्वाह्न

 

लखनऊ : मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर केस में गाजीपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई और 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर अभी कोर्ट का फैसला नहीं आया है। उम्मीद है कि कोर्ट उनके खिलाफ भी आज किसी भी समय फैसला सुना देगा। गैंगस्टर के ये मामले करंडा थाना और मोहम्दाबाद थानों से बनाए गए आपराधिक मुकदमों से बनाए गए गैंगचार्ट पर आधारित है।

यूपी के बहुचर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड और व्यापारी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण के बाद मुख्तार और अफजाल पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 2007 में गैंगस्टर एक्ट के तहत अफजाल अंसारी, उनके भाई माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और बहनोई एजाजुल हक पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। एजाजुल हक का इंतकाल हो चुका है। इस मामले में 1 अप्रैल को सुनवाई पूरी हो गई थी। पहले 15 अप्रैल को फैसला आना था, लेकिन बाद में 29 अप्रैल कर दिया गया था। इस मामले में वर्ष 2012 में गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था।

गाजीपुर में 29 नवंबर 2005 को मोहम्मदाबाद से तत्कालीन भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित कुल 7 लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। चुनावी रंजिश के कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी और अफजाल को आरोपी बनाया गया था। दरअसल अंसरी ब्रदर्स के प्रभाव वाली मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट पर 2002 में अफजाल अंसारी को हराकर कृष्णानंद राय ने जीत हासिल की थी।

राय के काफिले पर एके-47 से 500 राउंड फायर

कृष्णानंद राय की हत्या उस समय की गई, जब वह भांवरकोल ब्लॉक के सियाड़ी गांव में एक स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि बुलाए गए थे। जब वह मैच का उद्घाटन करके वापस आ रहे थे, तभी बसनिया चट्टी के पास घात लगाए हमलावरों ने कृष्णानंद राय के काफिले पर एके-47 से 500 राउंड फायर झोंक दिए थे।

रूंगटा को अगवा कर मांगी गई थी 5 करोड़ की फिरौती

जनवरी 1997 में कोयला व्यापारी और विहिप कोषाध्यक्ष नंदकिशोर रूंगटा का उसके घर से अपहरण कर फिर हत्या की गई थी। जानकारी के मुताबिक रूंगटा के परिवार से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। परिवार ने 1.5 करोड़ भी दे दिए थे, लेकिन बाद में रूंगटा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन विष्णुगाड परियोजना पर गतिरोध बरकरार : ग्रामीणों-एनटीपीसी की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, छह दिन से काम ठप
  • प्रभावितों की चेतावनी : पांच दिनों में हो मांग पूरी, नहीं तो एनटीपीसी पर करेंगे तालाबंदी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंच बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
  • अप्रैल में लौटी कड़ाके की सर्दी : बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली में ताज़ा बर्फबारी, तैयारियों पर मौसम की मार
  • मोल्टा गांव के बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामला गरमाया
  • मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक
  • उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ने जंगलराज को भी दे दी मात – राजीव महर्षि
  • बंगाल का चुनावी रण : बनगांव में धुरंधर धामी को सुनने उमड़ा जनसैलाब, बोले – भाजपा आई तो भय और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम!
  • बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो, धामी को सुनने के लिए बनगांव में उमड़ा जनसैलाब, ममता सरकार पर साधा तीखा निशाना
  • शादी-विवाह समारोह में गैस सिलेंडर के लिए ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.