शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण पर जानलेवा हमला, कमर से छूकर निकली गोली

शेयर करें !
posted on : जून 29, 2023 11:13 पूर्वाह्न

देवबंद : उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी के पास मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। एसपी देहात का कहना है कि अभी हमले का कारण और हमलावरों की जानकारी नहीं हुई है।

एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद और भीम आर्मी नेता के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों की गोली चंद्रशेखर को छूती हुई निकल गई। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है। यह भी जानकारी मिल रही है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे। उधर भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमले की खबर सुनते ही उनके समर्थकों में खलबली मच गई। एक दूसरे से चंद्रशेखर के हाल जानने के लिए समर्थक फोन मिलाते रहे।

चंद्रशेखर भाई पर हुआ हमला एक बड़ी साजिश है, इस तरह की घटना उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं । हमारे नेता के साथ पूरे देश की जनता खड़ी है हमें कमजोर समझने की गलती ना करें। -पवन गुर्जर, जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी मेरठ

अभी तक की जानकारी के अनुसार हमलावरों की कार हरियाणा नंबर की थी और उसमें चार हमलावर सवार थे। हमलें में जहां चंद्रशेखर घायल हुए हैं वहीं उनकी कार में भी गोली लगी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी जुटाई जा रही है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। वहीं, चंद्रशेखर पर हमले की खबर सुनते ही उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हालांकि चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा, IAS बंशीधर तिवारी ने किया जल-सृष्टि पार्क का निरीक्षण, 8.63 करोड़ से संवरी जौहड़ की भूमि
  • नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, फरार आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
  • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
  • धामी सरकार में गरीबों के घर का सपना हो रहा साकार, उत्तराखंड में 18 परियोजनाओं के तहत बन रहे 15,496 आवास
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को किया संबोधित
  • उत्तराखंड : धामी सरकार में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • रात में सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, रिखणीखाल पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित पहुंचाया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.