रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा नेता ने उठाया खाैफनाक कदम, पत्नी और 3 बच्चों को मारी गोली

शेयर करें !
posted on : मार्च 24, 2025 2:02 पूर्वाह्न

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी, जिसमें 11 साल की बेटी श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने नेता को पकड़कर जमकर पीटा और तुरंत पुलिस को सौंप दिया।

पत्नी और दो बच्चों का इलाज जारी

यह घटना गंगोह कस्बे के गांव सांगा-ठेड़ा में घटी। आरोपी योगेश रोहिला भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं और पूर्व में भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

गोली लगने से पत्नी नेहा और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घर के अंदर ही अंजाम दी गई वारदात

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात घर के अंदर ही अंजाम दी गई। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई, जिसकी आवाज सुनकर गांव के लोग तुरंत घर की ओर दौड़े। जब तक लोग पहुंचे, तब तक भाजपा नेता अपनी पत्नी और बच्चों को गोली मार चुका था।

ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

गुस्साए ग्रामीणों ने योगेश रोहिला को पकड़ लिया और जमकर पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां पत्नी और दोनों बच्चों का इलाज चल रहा है।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल, पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी ली जा रही है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.