मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिजनौर : नौकरानी ने पेशाब करके किचन के बर्तनों में छिड़का, CCTV में कैद पूरी घटना

शेयर करें !
posted on : अगस्त 22, 2025 2:45 अपराह्न

बिजनौर : उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के बाद अब बिजनौर में नौकरानी का पेशाब कांड कैमरे में कैद हुआ है। दस साल से एक व्यापारी के यहां काम करने वाली नौकरानी गिलास में पेशाब करने के बाद धुले हुए बर्तनों पर छिड़कती दिख रही है। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एक नौकरानी की घिनौनी करतूत सामने आई है। बिजनौर के नगीना में एक व्यापारी के घर में दस साल से काम करने वाली नौकरानी ने धुले हुए बर्तनों पर पेशाब छिड़का। नौकरानी की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने जब फुटेज देखी तो हैरान रह गए। परिवार ने नौकरानी को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। परिवार ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला है, जो अब वायरल हो रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के ही गाजियाबाद में इसी तरह की घटना हुई थी।

थाना नगीना के व्यापारी परिवार के घर पर करीब 10 साल से सुमित्रा (52) घरेलू कार्य कर रही थी। परिजनों के मुताबिक कुछ दिनों से नौकरानी के व्यवहार में बदलाव आ गया था। संदेह होने पर उन्होंने रसोई में चुपचाप तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। बुधवार दोपहर जब महिला रसोई में बर्तन धो रही थी, तभी उसने एक गिलास में पेशाब कर धुले हुए बर्तनों पर छिड़क दिया। उसकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। परिजनों ने बाद में फुटेज देखा तो दंग रह गए।

शाम को जब नौकरानी काम पर आई तो परिजनों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि महिला ने गलती मानने के अलावा कोई वजह नहीं बताई। इस संबंध में नगीना थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि परिवारवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इस कारण महिला का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.