मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रात को घर से निकला यूट्यूबर गर्वित, सुबह आई मौत की खबर

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 14, 2024 9:38 अपराह्न

देहरादून : हरियाणा के बहादुरगढ़ में आत्महत्या करने वाले देहरादून निवासी गर्वित को शुक्रवार रात फोन काल आई और वह बहादुरगढ़ के लिए निकल गया। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे वह बहादुरगढ़ पहुंचा तो उसने फोन पर अपने पिता को पहुंचने की जानकारी भी दी। इसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत की सूचना आ गई। इसके बाद गर्वित और नंदिनी के परिवार वाले एकसाथ बहादुरगढ़ के लिए रवाना हो गए। बहादुरगढ़ में लिव इन पार्टनर नंदिनी को सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से धक्का देने के बाद खुद भी कूदकर आत्महत्या करने वाले यूट्यूबर गर्वित के पिता सूबेदार सिंह उत्तराखंड पुलिस में एएसआइ हैं और वर्तमान में देहरादून में सीओ सिटी के चालक हैं। सूबेदार सिंह शिमला बाईपास रोड स्थित दून एन्क्लेव में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा भी पुलिस में है और प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में तैनात है।

गर्वित छोटा बेटा था। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद यूट्यूबर बन गया। काफी समय से वह तपोवन (रायपुर) क्षेत्र की रहने वाली नंदिनी के साथ देहरादून में ही लिव इन में रहता था। नंदिनी भी उसके साथ ही काम करती थी। दोनों के लिव इन में रहने की जानकारी परिवार वालों को भी थी। पड़ोसियों ने बताया कि गर्वित तीन दिन पहले ही घर आया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को गर्वित के मोबाइल पर फोन आया था। फोन सुनने के बाद उसने परिवार वालों से कुछ नहीं कहा और बहादुरगढ़ के लिए निकल गया। परिवार वालों ने ही उसे आइएसबीटी तक छोड़ा था। जानकारी के अनुसार, गर्वित सुबह करीब पांच बजे बहादुरगढ़ पहुंचा और इसकी जानकारी स्वजन को दी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे परिवार को फोन आया कि गर्वित ने बहादुरगढ़ में नंदिनी के साथ बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

नंदिनी कश्यप का घर रायपुर रोड स्थित शांति विहार, विकास पुरम में है। उसके पिता प्रापर्टी डीलर हैं, जबकि उसकी एक छोटी बहन और एक भाई है। सूचना के बाद नंदिनी के पिता व परिवार के अन्य सदस्य भी गर्वित के घर पहुंच गए थे। दोनों परिवारों के लोग एकसाथ बहादुरगढ़ के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार नंदिनी और गर्वित के रिश्ते से नाराज नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण किसी को नहीं पता। बताया जा रहा है कि नंदिनी को फिल्म इंडस्ट्रीज का शौक था। कम उम्र में ही उसने वेबसीरीज और थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। वेबसीरीज में काम करने मुंबई भी जा चुकी थी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त
  • यंग उत्तराखंड सिने अवार्डस 2026 के लिए फिल्म एवं संगीत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नामांकनों की घोषणा
  • 90 वर्ष का कॉर्बेट : जंगल, बाघ और संरक्षण की अमर गाथा
  • दहाड़ से नहीं, अपने अस्तित्व से भी जंगल का राजा है शेर
  • उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा; एनालॉग पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर भी नजर, हयात के स्टोर में मिले तीन पैक्ड उत्पादों के दस्तावेज तलब
  • संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने अक्षरधाम के स्वामी भद्रेश दास से की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर हुई चर्चा
  • खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प के साथ उठाई कांवड़, हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर 22 किलोमीटर पैदल चलकर वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश में करेंगी भगवान शिव का रुद्राभिषेक
  • पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल – मंत्री गणेश जोशी
  • एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी – सीडीओ अभिनव शाह
  • उत्तराखण्ड के 12 जनपदों में अगले 24 घंटे कम से मध्यम फ्लैश फ्लड का जोखिम, मौसम विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने जारी किया बुलेटिन, सचिव आपदा प्रबंधन ने आमजन से की सतर्कता बरतने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.