बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्त्तर महाविद्यालय में हुआ युवा संसद का आयोजन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2025 7:20 अपराह्न

जयहरीखाल : भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग, उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तराखंड के आदेश के अनुपालन में भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्त्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आज युवा संसद का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा भारतीय संसद की एक दिन की कार्यवाही का नाट्य रूपांतरण प्रदर्शित किया गया, जिसमें अनुष्का राष्ट्रपति, मीनाक्षी उपराष्ट्रपति, आँचल लोकसभा अध्यक्ष, संजना महासचिव, नेहा प्रधानमंत्री, अमीषा शिक्षा मंत्री, साक्षी खेल मंत्री, दिया वित्त मंत्री एवं कणिका ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई। संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति ने अभिभाषण प्रस्तुत किया । लोक सभा अध्यक्ष के रूप में आँचल ने सदन की कार्यवाही का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। दिवंगत सांसद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात प्रश्नकाल का प्रदर्शन किया गया। प्रश्न काल में युवा सांसद गौरव, राहुल एवं तनीषा के द्वारा पुरानी पेंशन, नई शिक्षा नीति एवं खेल नीति के संबंध में प्रश्न पूछे गए जिनका संबंधित युवा मंत्रियों द्वारा जवाब दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. अजय रावत ने किया। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा युवाओं को संसदीय प्रक्रियाओं के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से लाई गई राष्ट्रीय युवा सांसद योजना NYPS के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम संबंधी फीडबैक भी दिया। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्रा नेहा ने बताया कि महाविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन करते हुए महाविद्यालय के प्रोफेसर एस.पी. मधवाल ने छात्र-छात्राओं के जीवंत अभिनय की प्रशंसा की तथा छात्र-छात्राओं को राजनीतिक चेतना तथा मूल्य के प्रसार के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों को अत्यंत उपयुक्त बताया।

 इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. आर. के. द्विवेदी, डॉ. कमल कुमार, डॉ देवेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. शहजाद, डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. अभिषेक कुकरेती, डॉ. मोहन कुकरेती, डॉ. अर्चना, डॉ. शिप्रा, डॉ. मानसी, डॉ नेहा, डॉ. वीरेन्द्र कुमार सैनी, डॉ. मोहन कुकरेती, डॉ. गुंजन आर्य,  डॉ. श्रद्धा भारती, शुभम, हिमानी धीमान, कुलदीप सिंह, साजन सिंह, रूप सिंह, तारा सिंह उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी के “लोकल से ग्लोबल” विजन को पंख, “हाउस ऑफ हिमालयाज” का कारोबार 06 करोड़ पार
  • उत्तराखण्ड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, बागेश्वर-चमोली से दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके
  • उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता का भूकंप, देर रात हिली धरती
  • पूर्व महानिदेशक पुलिस अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे कुलपति का पद
  • उत्तराखण्ड में ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ व्यवस्था
  • सार्वजनिक जगह जाम छलकाना पड़ा भारी, 29 पर कार्रवाई
  • नवनियुक्त एलटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
  • धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पूर्ण साक्षर, अब डिजिटल साक्षरता पर जोर
  • उत्तराखंड : देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और नौकरानी की हत्या
  • पटवारियों की कमी से ग्रामीण परेशान, छह क्षेत्र खाली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.