मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निर्माणाधीन बजरंग सेतु से युवक गंगा में गिरा, SDRF की खोज जारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2025 8:23 अपराह्न

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र में निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से घूमने आए एक युवक की पुल से गंगा नदी में गिरने की खबर है। हादसे के बाद से युवक का कोई पता नहीं चल सका है। SDRF की टीम देर रात से ही गंगा में उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात दिल्ली से आए तीन दोस्तों में से एक युवक निर्माणाधीन कांच के पुल पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि पुल के जिस हिस्से पर वह गया, वहां शीशे का कार्य अधूरा था। इसी अधूरे हिस्से से फिसलकर वह गंगा में जा गिरा।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, लगातार चेतावनियों और रोक-टोक के बावजूद पर्यटक बजरंग सेतु के निर्माणाधीन क्षेत्र में पहुंच रहे थे। मौके पर अव्यवस्था और भीड़ के चलते निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा था।

सेतु निर्माण में लगे मजदूरों ने बताया कि कई बार पर्यटकों को रोकने पर वे झगड़ा करने लगते थे। कुछ तो खुद को वीआईपी बताकर अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी भी देते थे। दशहरे के दिन तो भीड़ ने बंद किए गए हिस्से के टिन शेड तक तोड़ दिए थे।

निर्माण एजेंसी के अनुसार, पुल का कार्य अब अंतिम चरण में है। एजेंसी ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटकों के लिए निश्चित समय तय कर पुल के आसपास आवागमन नियंत्रित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
  • सीएम धामी ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न
  • सीएम के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  
  • ज्योतिर्मठ : रामलीला में धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने मोहा मन,
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, महिला SSC अधिकारियों को मिलेगा पूर्ण पेंशन लाभ
  • युद्ध के असर से जूझ रही दुनिया, भारत ने कूटनीति से शांति का दिया संदेश – पीएम मोदी
  • जोशीमठ आंदोलनकारियों को अदालत से बड़ी राहत
  • उत्तराखंड : हिमस्खलन और खराब मौसम का अलर्ट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह
  • उत्तराखंड : छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक युवक की मौत, हिरासत में तीन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.