कोटद्वार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के मार्गदर्शन में पौडी जिले में नशीले मादक पदार्थ एवं अवैध शराब रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं जिसके परिणामस्वरूप थाना कोटद्वार द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब का परिवहन करते हुए दबोचा गया ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक तल्ला मोटाढांग पर मोटरसाईकिल से आ रहा था ।जहाँ पर चीता देहात पुलिस गश्त कर रही थी ।चीता पुलिस द्वारा उक्त युवक को रोककर चैकिंग की गई तो युवक से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई । पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक की पहचान गोविन्द (19) पुत्र गुरुनाम निवासी ग्राम बीरवान,बढापुर जिला – बिजनौर के रूप में हुई ।पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल सीज कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।




Discussion about this post