कोटद्वार । गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के तत्वावधान में आयोजित सेना भर्ती रैली में रविवार को जनपद पौड़ी के तहसील लैंसडौन, सतपुली तथा श्रीनगर के युवाओं ने प्रतिभाग किया । कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में सेना भर्ती रैली के आठवें दिन जनपद पौड़ी के तहसील लैंसडौन, सतपुली तथा श्रीनगर के युवाओं ने दमखम दिखाया । रविवार को 3500 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें 3175 युवा शामिल हुए । सेना भर्ती रैली के निदेशक विनीत वाजपेयी ने बताया कि जनपद पौड़ी के तहसील लैंसडौन, सतपुली तथा श्रीनगर के 3500 युवाओं ने भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया गया था, जिसमें से रविवार को होने वाली सेना भर्ती रैली में 3175 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 638 युवाओं ने सोलह सौ मीटर की दौड़ पूरी कर अगले दौर में प्रवेश किया ।




Discussion about this post