मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर में योगाभ्यास एवं ऑनलाइन क्विज का आयोजन

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2026 1:40 पूर्वाह्न

कोटद्वार :  रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर, कोटद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास एवं ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती, महेंद्र गौड़, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, आचार्यगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

विद्यालय के मीडिया एवं परीक्षा प्रभारी आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि योग प्रशिक्षक योगेश नेगी के निर्देशन में ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों पर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने डिजिटल वेबिनार के माध्यम से छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताते हुए स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया।

योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कुमकुम रावत (कक्षा 12-बी) प्रथम, श्रेया थपलियाल (कक्षा 10-ए) द्वितीय एवं पीयूष रावत (कक्षा 10-बी) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में आराध्या बिष्ट (कक्षा 7) प्रथम, रिद्धियांशा असवाल (कक्षा 6) द्वितीय तथा रुद्रांश जदली (कक्षा 8) तृतीय स्थान पर रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सभी ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आचार्य रोहित बलोदी, आचार्य राहुल भाटिया एवं शारीरिक विभाग प्रभारी मोहन सिंह गुसाईं का विशेष सहयोग रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 29 जून को देहरादून में रोजगार मेला, युवा समय रहते करें पंजीकरण
  • जनता मिलन में सड़क, बिजली, पेंशन के मुद्दे छाए
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर आप का हमला, सरकार को घेरा
  • मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता
  • रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त रुख
  • सिख श्रद्धालु प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा, जांच जनपद से बाहर स्थानांतरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.