गुरूवार, मई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

59 स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया योग दिवस, योगाभ्यास सत्र का हुआ आयोजन, जीवन में योग के महत्व को समझाया

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2025 3:12 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 59 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए। इस मौके पर स्वस्थ जीवन के लिए योग को नियमित रूप से दिनचर्चा में शामिल करने पर जोर दिया गया। योग दिवस के मौके पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोठगी, लमगौंडी,घिमतोली,पलद्वाड़ी, मयकोटी, पांडवथली,चोपता,बरसूड़ी, नगरासू, नवासू, बजीरा, कंडारा, तुनेटा, घेंघड़खाल, गहड़खाल, हडेतीखाल, सिद्धसौड़, भ्यूंता, बुढना, तिमली, सौंदा, उछोला, रतूडा, बडेथ, जाखाल, सतेराखाल, लदोली, पौड़ीखाल, मचकंडी, उच्चाढुंगी सहित 59 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योगाभ्यास सत्र आयोजन किए गए।  इस मौके पर आयोजित योग शिविरों में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के फायदों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि योग से न सिर्फ मांसपेशियों का व्यायाम होता है, बल्कि दिमाग को शांत रखने में मददगार है।
उन्होंने बताया कि तनाव मुक्त जीवन, शरीर की थकान, रोग मुक्त शरीर व वजन पर काबू रखने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। अगस्त्यमुनि ब्लाक के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोठगी में आयोजित कार्यक्रम के योग प्रशिक्षक सीमा गुसाईं के निर्देशन में योगाभ्यास सत्र के उपरांत द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 20 किशोर-किशोरियों की बीएमआई स्क्रीनिंग व काउंसलिंग  की गई, जिसमें से 03 किशोरियों के एनेमिक पाए जाने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। स्क्रीनिंग के दौरान काउंसलिंग करते हुए उन्होंने पोषण सुधार एवं किशोर अवस्था के शारीरिक परिर्वतन पर चर्चा करते हुए कहा कि किशोर अवस्था विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था है, जिसमें न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक एव भावनात्मक बदलाव के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने किशोर-किशोरियों से जुड़ी किसी भी समस्याओं की काउंसलिंग हेतु जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में स्थापित किशोर स्वास्थ्य मित्रता क्लीनिक में सपंर्क करने की अपील की। इस मौके पर काउंसलर विपिन सेमवाल, जिला आईईसी समन्वयक हरेंद्र सिंह नेगी, सोशल वर्कर दिगपाल सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानांतरण एक्ट के अनुपालन की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा पत्र, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ अन्याय का आरोप, सेवा गणना में गड़बड़ी का मामला उठाया
  • बागेश्वर में बनेगा हिल हेरिटेज राज्य अतिथि गृह – सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
  • पेयजल शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, जल संस्थान कार्यालय का किया औचक निरिक्षण, ड्यूटी के दौरान घर पर मिले जेई को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
  • डूंगरीपंथ रेलवे सुरंग का एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने किया संयुक्त निरीक्षण, आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित राहत-बचाव को लेकर तैयारियों का लिया जायज़ा
  • कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और सम्मानजनक आवास, उत्तरी झंडीचौड़ में 3.60 करोड़ की लागत से बना आधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर हीट वेव से निपटने को 24×7 अलर्ट मोड पर DEOC, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी
  • ईंधन उपलब्धता को लेकर अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा
  • ऑपरेशन RAGEPILL’ के बाद FDA अलर्ट, सहसपुर की कथित यूनिट के पास नहीं था एफडीए या एफएसएसएआई लाइसेंस, विभाग ने अवैध इकाइयों पर सख्ती बढ़ाने के दिए संकेत
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट : पहाड़ों पर बारिश, मैदान के इन जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.