गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, यात्रा अवकाश स्वीकृत, पूर्व की भांति मिलेगा अवकाश का लाभ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2023 7:05 अपराह्न

 

देहरादून: सूबे के विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों एवं कर्मचारी संगठनों की यात्रा अवकाश की वर्षों पुरानी मांग स्वीकृत कर दी गई है। इस संबंध में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। जिसमें शिक्षकों एवं कार्मिकों को पूर्व की भांति वर्ष में एक बार यात्रा अवकाश देने की स्वीकृति प्रदान की है। यात्रा अवकाश स्वीकृत होने पर प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया और उनकी इस पहल की जमकर तारीफ की।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विगत दिनों राजकीय शिक्षक संघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ बैठक हुई, जिसमें शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पूर्व की भांति यात्रा अवकाश देने की मांग रखी गई। जिस पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुये शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को घर आने-जाने के लिए यात्रा अवकाश की स्वीकृत दे दी गई है। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने स्वीकृति के आदेश जारी कर दिये है। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि यात्रा अवकाश का नियम पहले से था, लेकिन किसी कारणवश इसका लाभ शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नहीं मिल रहा था। उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ की मांग पर शिक्षा मंत्री डा. रावत ने तत्काल यात्रा अवकाश देने के निर्देश दिये थे। जिस पर अमल करते हुये यात्रा अवकाश को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि उक्त अवकाश साल में एक बार लिया जा सकेगा। वहीं यात्रा अवकाश की स्वीकृति मिलने पर विभिन्न शिक्षक संगठनों सहित शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने पूर्व की भांति यात्रा अवकाश मिलने पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया और उनकी जमकर तारीफ की।

उन्होंने बताया कि डॉ. रावत ने शिक्षक संगठनों से संवाद स्थापित कर शिक्षकों की पीड़ा को समझा है। शिक्षा के उत्तरोतर विकास के लिये डा. रावत की पहलों को हमेशा सराहा जायेगा। शिक्षक संगठनों ने कहा कि सूबे में गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये वह शिक्षा मंत्री डॉ. रावत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.