बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : यमुनोत्री रूट पर गेट और बैरियर सिस्टम से सुचारू चल रही यात्रा, रिकार्ड संख्या में यात्रियों के पहॅुंचने के गंगोत्री में संकरे मार्ग पर दबाव

शेयर करें !
posted on : मई 13, 2024 9:39 अपराह्न
  • यात्रियों के रहने, खाने की उचित व्यवस्था वाले स्थानों पर रोके जा रहे वाहन
  • डामटा से खरादी के बीच निश्चित समय अंतराल छोड़े जा रहे तीर्थयात्री
  • पालीगाड़ से जानकीचट्टी के बीच गेट सिस्टम से मिली बड़ी राहत
  • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अब सुगम और सुव्यवस्थित चल रही आवाजाही
  • गंगोत्री मार्ग पर गंगनानी, सुक्की बैंड और हर्षिल से पहले संकरे मार्ग पर वाहनों का दबाव
  • यात्रियों की सहायता के लिए अफ़सरों के साथ पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड की टीम वाहनों की सुचारू आवाजाही में जुटी
उत्तरकाशी। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में पहले तीन दिनों के जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे सड़क से लेकर धामों तक तीर्थयात्रियों दबाव दिख रहा है। यमुनोत्री मार्ग पर गेट और बैरियर सिस्टम से आवाजाही सुचारू हो गई है। जबकि गंगोत्री मार्ग पर संकरी सड़क वाले क्षेत्रों पर वाहनों का दबाव रहा। हालांकि पुलिस, एसडीआरएफ  की टीम ने दिनभर वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाने में जुटी रही। वाहनों के बढ़ते दबाव के देखते हुए गंगोत्री से वाहनों के वापस पहॅुचने तक गंगोत्री जाने वाले यात्री वाहनों को आज जिला मुख्यालय उत्तरकाशी तथा अन्य सुविधाजनक स्थानों पर रोकते हुए नियंकत्रित तरीके से अगले गंतव्य के लिए रवाना करवाया गया। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को वाहनों के होल्डिंग एरिया वाहनों के अत्यधिक दबाव से प्रभावित में भेजकर जरूरतमंद यात्रियों के लिए पानी एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे स्थानों पर मेडीकल टीम भी तैनात रखने की व्यवस्था की गई है।   
कपाटोद्घाटन के दिन 10 मई को यमुनोत्री में रिकार्ड संख्या में 12193 श्रद्धालु जुटे और आज फिर एक दिन में सर्वाधिक 13148 यात्रियों के धाम में पहॅॅुंचने का नया रिकार्ड बना है। इससे पहले यमुनोत्री धाम में एक दिन में सर्वाधिक 12045 यात्रियों पिछले साल 28 मई को पहॅुचे थे।  इसी प्रकार गंगोत्री धाम में गत दिन 18973 श्रद्धालु पहॅुचे, यह भी एक दिन में धाम में पहॅुंचने वाले श्रद्धालुओं की की अब तक सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले गंगोत्री धाम में वर्ष 29 मई को एक दिन में सर्वाधिक 13670 यात्रियों के पहॅूंचने का रिकार्ड था। आज गंगोत्री में 10265 श्रद्धालु पहॅुचे।
यमुनोत्री धाम में सोमवार को तीर्थयात्रियों की सुचारू आवाजाही रही। यहां डामटा से लेकर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पर्याप्त पुलिस फोर्स, एसडीआरएफ और राजस्व टीम से तीर्थयात्रियों को रोक-रोक कर आगे भेजा। खासकर डामटा, नौगांव, खरादी के आसपास बाजार वाले स्थानों पर तीर्थयात्रियों को रोका गया। जबकि पाली गाड़ और जानकीचट्टी के बीच गेट सिस्टम से वाहन छोड़े गए। वहीं यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भी भीड़ के अनुसार गेट सिस्टम से सुचारू आवाजाही रही। यहां जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक 6 किमी में एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड की तैनाती हर कैंची मोड़ और संकरे रास्ते में की गई। इससे पैदल चल रहे तीर्थयात्री, घोड़ा-खच्चर, डंडी कंडी वालों को व्यवस्थित आवाजाही कराई गई। जानकीचट्टी में तीर्थयात्रियों का चेकअप करने के बाद यमुनोत्री धाम भेजे गए और पैदल रास्ते में भी चिकित्सा सहायकता व ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई है। इधर, यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौटे तीर्थयात्रियों के वाहनों का दबाव गंगोत्री धाम में संकरी सड़कों पर रहा। यहां गंगनानी, सुक्की बैंड, झाला से हर्षिल के बीच का क्षेत्र वाहनों के दबाव से अत्यधिक प्रभावित रहा। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स, एसडीआरएफ और राजस्व टीम के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को भी भेजा गया है। गंगोत्री से लौटने वाले तीर्थयात्रियों और जाने वालों को रुक-रुक कर आवाजाही कराई जा रही है। देर शाम तक स्थिति काफी नियंत्रित रही। 
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि दोनों धाम में रिकॉर्ड तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। इससे कुछ जगह वाहनों का दवाव बढ़ रहा है। अब वन-वे और गेट सिस्टम से स्थिति नियंत्रण में हैं। यमुनोत्री धाम में आज सुचारु आवाजाही रही। जबकि गंगोत्री धाम में सड़क कुछ स्थानों पर वाहनों का दबाव अधिक होने से आवाजाही धीमी रही है। उन्होंने कहा कि वाहनों की आवाजाही को निर्बाध व सुचारू बनाने के लिए गंगोत्री से आने वाले वाहनों को प्राथमिकता से जिला मुख्यालय तक पहॅुचाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यमुनोत्री क्षेत्र और ऋषिकेश से एक साथ आए वाहनों की तादात अधिक होने व प्रभावित क्षेत्र की सड़क संकरी होने के कारण इस प्रक्रिया में कुछ समय लग रहा है। गंगोत्री से आने वाले वाहनों की निकासी होते ही भटवाड़ी, मनेरी, नेताला, उत्तरकाशी सहित अन्य निचले इलाकों में रोके गए वाहनों को गंगोत्री के लिए नियंत्रित रूप से रवाना करवाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने इसी सिलसिले में आज पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी तथा जिला के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर वाहनों के दबाव से निपटने और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही सभी उप जिलाधिकारियों को वाहनों के दबाव से प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहकर यात्रियों की सहायता करने व वाहनों की व्यवस्थित निकासी कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर यात्रियों के लिए पानी, जलपान व भोजन भी उपलब्ध कराते रहें और इन इलाकों में मेडीकल टीमों को भी तैनात रखा जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय किशन, अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल के अलावा उप जिलाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एडीएम न्यायालय का खाद्य पदार्थ और नियमों के उल्लंघन पर सख्त फैसला, हरिद्वार में 10 कारोबारियों पर ₹2.65 लाख का जुर्माना
  • मुख्यमंत्री धामी के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
  • मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : इन जिलों में 29 जुलाई को स्कूल बंद..
  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नंदा की चौकी पुल मामले की जांच तेज, PWD सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने तय की 3 दिन की डेडलाइन
  • कांवड़ मेला-2026 : हरिद्वार पुलिस ने जारी किया विस्तृत ट्रैफिक प्लान, यात्रा से पहले रूट देखकर ही निकलें श्रद्धालु
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • देहरादून : नन्दा की चौकी पुल हुआ दुरूस्त, आवाजाही हुई शुरू
  • मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट : बागेश्वर, टिहरी और चम्पावत में 29 जुलाई को स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 93 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • राज्यपाल ने कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा, कहा – श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.