मंगलवार, सितम्बर 2, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री यात्रा भूस्खलन से बाधित, दो श्रद्धालु लापता, हजारों यात्री रास्ते में फंसे

शेयर करें !
posted on : जून 24, 2025 5:40 अपराह्न

यमुनोत्री/उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले प्रमुख जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को भैरव मंदिर के समीप भारी भूस्खलन के चलते यात्रा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। भूस्खलन में दो श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव दल मौके पर जुटा हुआ है। हालात को देखते हुए यमुनोत्री धाम की यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बड़कोट, दुबाटा बैंड, गंगनानी, खरादी, पालीगाड़ समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को रोका गया है।

मार्ग खुलने का इंतजार

भूस्खलन के कारण सैकड़ों वाहन फंस गए हैं, जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु कल से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका है और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

भैरव मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से यात्रा रोकी गई

प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका

SDM बोले – सुरक्षा सर्वोपरि

उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू टीम लगातार मलबा हटाने और लापता श्रद्धालुओं की खोजबीन में जुटी है।

वैकल्पिक मार्ग भी जोखिम भरा

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यमुनोत्री का वैकल्पिक पैदल मार्ग भंडेली गाड़ होकर जाने वाला ढाई किमी का रास्ता भी काफी जोखिम भरा है। ऐसे में यात्रा मार्ग पूरी तरह से साफ होने तक किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

श्रद्धालुओं से धैर्य और सहयोग की अपील

प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। मौसम की स्थिति और मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही यात्रा को पुनः शुरू किया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार
  • भारी बारिश के बावजूद जनता दरबार में उमड़ा जन सैलाब, डीएम सविन बसंल ने सुनीं 122 जन समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ
  • गैर बनाल में होगा ‘भादों कु थौलू’ का भव्य आयोजन, लोक गायक अज्जू तोमर सहित कई कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
  • चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पांच सितंबर तक स्थगित
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़वाल राइफल्स की 14वीं बटालियन का 50वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड : ऋषिकुल परिसर में छह दिवसीय CME कार्यक्रम का शुभारंभ
  • एसपी सर्वेश पंवार ने नंदानगर प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
  • हेमकुड-घांघरिया पैदल मार्ग पर अटलाकोटी ग्लेशियर के पास खाई में गिर कर नेपाली की मौत
  • तमक नाले पर वैकल्पिक व्यवस्था, आवाजाही शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.