गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्राकाल के पहले हफ्ते में यमुनोत्री-गंगोत्री धाम दर्शन को पहुंचे एक लाख से अधिक तीर्थयात्री

शेयर करें !
posted on : मई 7, 2025 3:14 अपराह्न
  • 9585 वाहनों से 1 लाख 15 हजार 238 तीर्थयात्री कर चुके माँ यमुना और माँ गंगा के दर्शन।

उत्तरकाशी : यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। दोनों धामों में 7 दिन के भीतर 1 लाख 15 हजार 238 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या दोनों धाम में शुरुआत के दिनों में बड़ा रिकॉर्ड है। प्रशासन द्वारा जरूरत होने पर यातायात हेतु गेट सिस्टम को लागू किया जा रहा हैं जिससे तीर्थयात्रियों को सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा कराई जा रही है। इस व्यवस्था का तीर्थयात्री भी स्वागत कर रहे हैं।

चारधाम में प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस बार दर्शन को निरन्तर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जुटे है। धामों में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला आगे के दिनों में और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने बेहतर यात्रा व्यवस्था हेतु तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बैरियर, गेट सिस्टम बनाते हुए होल्डिंग पॉइंट की सुविधा दी है। इससे संकरे और जाम संभावित स्थानों पर आवाजाही में बड़ी राहत मिलती है। आज मंगलवार को यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के एक हफ्ते में यात्रा सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। यात्रियों की यमुनोत्री मार्ग पर दोबाटा और गंगोत्री मार्ग पर हीना पार्किंग में चैक पोस्ट पर नियमित पंजीकरण जांच और स्क्रीनिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि दोनों धामों में यात्रा सुगम और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। तीर्थयात्रियों के लिए दोनों धामों और यात्रा मार्गो पर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई यात्रियों की सुरक्षा, सुगमता और सुव्यवस्था के लिए प्रशासन तत्पर है। उन्होंने सरकार की चारधाम यात्रा से जुड़ी एडवाजरी का सभी तीर्थयात्रियों से पालन करने तथा यात्रा पर आने से पहले यात्रा कंट्रोल रूम से मौसम, बुकिंग आदि की सही जानकारी अवश्य प्राप्त कर लेने को कहा। यात्रा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक यमुनोत्री धाम में 7 दिन के भीतर 4582 छोटे-बड़े वाहनों में 65583 तथा गंगोत्री धाम में 5003 वाहनों में 49655 तीर्थयात्री दर्शन को आ चुके हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.