शुक्रवार, अक्टूबर 24, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मां यमुना की डोली खरसाली रवाना

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 24, 2025 12:35 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन अवसर पर गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान यमुनोत्री धाम मां यमुना और शनिदेव के जयकारों से गूंज उठा। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति डोली यात्रा के साथ शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु खरसाली में मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

परंपरा के अनुसार, यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खोले गए थे। गुरुवार सुबह से मां यमुना की विशेष पूजा शुरू हुई। इस दौरान शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम पहुंची। शनिदेव ने यमुना नदी में स्नान कर अपनी बहन मां यमुना के साथ विशेष पूजा में हिस्सा लिया। तीर्थ-पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। तय मुहूर्त पर दोपहर 12:30 बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली में विराजमान कर खरसाली के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थ-पुरोहित और श्रद्धालु मौजूद रहे।

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल और सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि इस वर्ष 6,45,000 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। श्रद्धालुओं के चढ़ावे और भेंट से मंदिर समिति को लगभग 50 लाख रुपये की आय हुई। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और आय में थोड़ी कमी दर्ज की गई।

तीर्थ-पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद होने की प्रक्रिया विधिवत पूरी की गई। उन्होंने राज्य सरकार से शीतकाल में खरसाली तक यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि शीतकालीन यात्रा सुचारू रूप से चल सके और इससे जुड़े लोगों का स्वरोजगार बना रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम आकांक्षा कोंडे ने माइनिंग स्थलों का किया औचक निरीक्षण, उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के दिए सख्त निर्देश
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद, इस वर्ष रिकॉर्ड ₹ 17.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने रजत जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक
  • उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए युवा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • चारधाम यात्रा 2025 : भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , दो घायल, एक फरार
  • चारधाम यात्रा 2025 : भाई दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी रहे मौजूद
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
  • एनकाउंटर : बिहार के चार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर ढेर, चुनावी साजिश नाकाम
  • यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मां यमुना की डोली खरसाली रवाना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.