शुक्रवार, दिसम्बर 26, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मां यमुना की डोली खरसाली रवाना

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 24, 2025 12:32 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन अवसर पर गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान यमुनोत्री धाम मां यमुना और शनिदेव के जयकारों से गूंज उठा। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति डोली यात्रा के साथ शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव के लिए रवाना हुई। अब अगले छह माह तक श्रद्धालु खरसाली में मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

परंपरा के अनुसार, यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खोले गए थे। गुरुवार सुबह से मां यमुना की विशेष पूजा शुरू हुई। इस दौरान शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम पहुंची। शनिदेव ने यमुना नदी में स्नान कर अपनी बहन मां यमुना के साथ विशेष पूजा में हिस्सा लिया। तीर्थ-पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न की। तय मुहूर्त पर दोपहर 12:30 बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली में विराजमान कर खरसाली के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थ-पुरोहित और श्रद्धालु मौजूद रहे।

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल और सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि इस वर्ष 6,45,000 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। श्रद्धालुओं के चढ़ावे और भेंट से मंदिर समिति को लगभग 50 लाख रुपये की आय हुई। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या और आय में थोड़ी कमी दर्ज की गई।

तीर्थ-पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद होने की प्रक्रिया विधिवत पूरी की गई। उन्होंने राज्य सरकार से शीतकाल में खरसाली तक यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि शीतकालीन यात्रा सुचारू रूप से चल सके और इससे जुड़े लोगों का स्वरोजगार बना रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से पहाड़ में आत्मनिर्भरता की मिसाल ग्रामसभा पाटा के कुलानंद चमोली
  • डीएम सविन बंसल के निरीक्षण का असर; आईएसबीटी पर निकासी गेट खुला; पार्किंग निर्माण प्रारंभ
  • शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • शीतलहर से बचाव को जिला प्रशासन अलर्ट, जनपद में अलाव व रैन बसेरे संचालित; डीएम आकांक्षा कोंडे के निर्देश पर कंबल वितरण, स्वास्थ्य व राशन आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • मुख्यमंत्री धामी ने वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह जी व चारों साहिबजादों को किया नमन
  • भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय कोटद्वार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
  • धामी सरकार की सख्त निगरानी में सुरक्षित भोजन और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की मजबूत व्यवस्था, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन में 2025 बना ऐतिहासिक उपलब्धियों का वर्ष
  • मुख्यमंत्री धामी ने लेखक गाँव में अटल स्मृति व्याख्यान माला–2025 में किया प्रतिभाग, अटल प्रेक्षागृह का लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “ग्रामीण गढ़वाल समग्र स्वास्थ्य सेवा परियोजना” के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों का किया फ्लैग‑ऑफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.