posted on : मार्च 23, 2022 2:20 अपराह्न
जोशीमठ : श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर शपथ ग्रहण के अवसर पर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नव निर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम से पूजा-अर्चना की गयी। प्रदेश में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर 23 मार्च बुधवार को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की पहल पर बीकेटीसी के अधीनस्थ मंदिर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ एवं योग बदरी पांडुकेश्वर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की ओर से पूजा अर्चना की गयी।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ नेबताया कि जोशीमठ में श्री नृसिंह मंदिर,और वासुदेव मंदिर, नवदुर्गा मंदिर एवं पांडुकेश्वर में योगबदरी मंदिर में लोक कल्याण के उद्देश्य से विशेष पूजा-अर्चना सम्पन्न की गयी है। इस अवसर पर उपमुख्यकार्याधिकारी सुनील तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद उनियाल, वरिष्ठ प्रशाशनिक अधिकारी गिरीश चौहान, नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरूवान,पुजारी संजय डिमरी, रामप्रसाद थपलियाल ,बल्लभ बिष्ट, कैलाश भट्ट मौजूद रहे। इसके अलावा श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीनगद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ,सिद्धपीठ कालीमठ, तुंगनाथ जी के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ, त्रियुगीनारायण मंदिर में भी पूजा-अर्चना की गयी।




