बुधवार, अप्रैल 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रक्षाबंधन पर हुई बंशीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना

शेयर करें !
posted on : अगस्त 9, 2025 9:33 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड में एक ऐसा भी मंदिर है। जहां रक्षाबंधन के अवसर पर ही पूजा अर्चना होती है। इसी क्रम में रक्षाबंधन के पर्व पर शनिवार को उच्च हिमालय में स्थित भगवान बंशीनारायण की पूजा अर्चना की गई।

ज्योतिर्मठ ब्लॉक की उर्गम घाटी में उच्च हिमालय में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बंशीनारायण मंदिर रक्षाबंधन के अवसर पर भगवान की पूजा अर्चना कर खुशहाली की मनौती मांगी गई। उर्गम से 10 किमी की खड़ी चढाई पर स्थित बंशीनारायण के दर्शनों को श्रद्धालुओं का हुजुम उमड़ पड़ा।

गौरतलब है कि भगवान विष्णु चर्तुभुज के रूप में जलेरी में बंशीनारायण मंदिर में विराजमान है। इसी मंदिर में भगवान गणेश तथा वनदेवियों की मूर्तियां भी स्थित है। भगवान शिव और विष्णु का यह मंदिर श्रद्धालुओं को बरबस अपनी ओर आकृष्ट करता है। कत्युरी शैली में बनाए गए इस मंदिर को आर्कषक पत्थरों से तरासा गया है। लोक कथाओं के अनुसार पांडव इस मंदिर को इतना बड़ा बनाना चाहते थे कि यहीं से बदरीकेदार की एक साथ पूजा हो सके। निर्माणकार्य रात ही संपन्न होना तो यह संभव न हो सका। इसके चलते आज भी भीम द्वारा लाये गये विशाल शिलाखण्ड यहां मौजूद हैं। बताते हैं कि  जब वामन अवतार नारायण ने राजा बलि के वचन के अनुसार धरती आकाश को नाप लिया था तो राजा बलि ने तीसरा पग अपने सर पर रखने के लिए वामन भगवान से गुहार लगाई। पग रखते ही वामन भगवान नारायण राजा बलि के साथ पाताल लोक चले गये और बलि के दरबार में द्वारपाल बन गए।  इधर, नारायण को न पाकर लक्ष्मी परेशान हो गयी तो नारद जी के पास गई। भगवान नारद ने भगवान नारायण को पाताल लोक में बलि के दरबार में द्वारपाल होने की बात कही। लक्ष्मी ने नारद से पाताल लोक जाने का अनुरोध किया । नारद लक्ष्मी के साथ पाताल लोक में चले गए। लक्ष्मी ने रक्षाबंधन के दिन राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधा तो बलि ने देवी लक्ष्मी को वरदान मांगने के लिए कहा। लक्ष्मी ने अपने पति मांगा तो राजा बलि ने लक्ष्मी के पति को मुक्त कर दिया। इसके चलते इस दिन ही वंशीनारण नारायण की पूजा अर्चना मानवों द्वारा शुरू की गई। वर्षभर में रक्षाबंधन के दिन ही यहां पूजा अर्चना होती है। इसी क्रम में शनिवार को रक्षाबंधन के पर्व पर भगवान बंशीनारायण की पूजा अर्चना की गई। कलगोठ के पुजारियों ने भगवान को सत्तू बाडी का भोग लगाया। इस दौरान कलगोठ गावं युवकों ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया। पूजा अर्चना में तमाम गांवों के लोग शामिल हुए और खुशहाली मनौती मांगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
  • सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
  • Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही
  • थराली तथा कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर नहीं कोई सियासी हलचल
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
  • रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख
  • 09 अप्रैल को खटीमा में होगा शौर्य सैनिक सम्मान समारोह, 5000 से अधिक पूर्व सैनिक होंगे शामिल
  • मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.