posted on : मार्च 21, 2022 1:53 अपराह्न
टिहरी : ‘‘विश्व क्षय रोग दिवस‘‘ के अवसर पर जनपद में 24 मार्च, 2022 को ‘‘विश्व क्षय दिवस‘‘ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) नई टिहरी में मनाया जाना है, जिसका थीम ‘‘पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास‘‘ होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. संजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ‘‘विश्व क्षय दिवस‘‘ के अवसर पर पोेस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कार वितरित किया जाएगा। बताया कि तत्पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा प्रशिक्षण संस्थान आई.टी.आई. से सुमन पार्क नई टिहरी तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी।




