शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च से उत्तराखंड राज्य में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है विशेष अभियान – सौरभ तिवारी

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2025 6:34 अपराह्न
देहरादून : भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी ने मीडिया सेंटर सचिवालय में मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि 15 मार्च विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर उत्तराखंड राज्य में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के मकसद से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उत्तराखंड में क्वालिटी रिवोल्यूशन लाएगा। इस वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, क्वालिटी कनेक्ट कैंपेन ऑफ द गवर्नमेंट ऑफिसियल की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा भारतीय मानक ब्यूरो के अधिनियम में निहित उपभोक्ता के अधिकारों के तहत जनता को जागरूक भी किया जा रहा है। 
निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की वर्तमान वित्तीय वर्ष दो बैठके आयोजित की गई। जिसमें राज्य की क्रय नीति में भारतीय मानक ब्यूरो  द्वारा सत्यापित उत्पादों को प्रमुखता देने के लिये कहा गया। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बीआईएस केयर एप्लिकेशन को  डाउनलोड कर, इसके माध्यम से अपने अधिकारियों को समझते हुए उत्पादों की खरीद में गुणवता को ध्यान देने का आग्रह किया। इसी ऐप के माध्यम से उन्होंने उपभोक्ताओ को बी आई एस द्वारा सत्यापित किए गए (ISI  मार्क /R मार्क/ HUID ) को जांचने का आग्रह किया । 
निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया की विभिन उत्पादों से संबंधित केंद्र सरकार द्वारा जारी गुणवता नियंत्रण आदेश हेतु मार्केट सर्वेक्षण एवम छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा  मानक मित्रो की मदद से राज्य भर के सरकारी दफ्तरों में जागरूक अभियान चलाए जा रहे है।
निदेशक सौरभ तिवारी ने उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तराखंड में बीआईएस द्वारा इस वर्ष  ग्राम पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ जागरूकता कार्यक्रम, विभिन्न मेलों और प्रदर्शनियों में उपभोक्ताओं को आईएसआई चिह्नित उत्पादों की जानकारी, 300 से अधिक स्टैंडर्ड क्लबों के माध्यम से छात्रों के लिए गतिविधियाँ एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय संवेदनशीलता से कार्यक्रमों का संचालन, “मानक मंथन” कार्यक्रम एवं “कैप्सूल कोर्स” कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सौरभ तिवारी ने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करना बीआईएस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे आईएसआई मार्क वाले प्रमाणित उत्पादों का ही उपयोग करें और किसी भी तरह की शिकायत के लिए बीआईएस हेल्पलाइन अथवा BIS CARE ऐप का उपयोग करें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ मंथन, संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय ज्ञान परम्परा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल
  • हरेला पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • खैर के पेड़ों के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
  • पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत; 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती
  • देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तय, परिसीमन समेत कई विधेयकों का करेगी विरोध
  • हरेला महाअभियान : पौड़ी में एक ही दिन में एक लाख पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.