मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएमओ डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में कन्या भ्रूण हत्या, भ्रूण लिंग जांच रोकने और अधिनियम की जागरूकता को लेकर कार्यशाला का आयोजित

शेयर करें !
posted on : मार्च 26, 2025 11:59 अपराह्न
हरिद्वार : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह की अध्यक्षता में कन्या भ्रूण हत्या, भ्रूण लिंग जांच रोकने और अधिनियम की जागरूकता को लेकर जनपद के समस्त अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों के चिकित्सकों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पीसीपीएन डीटी अधिनियम की धाराओं का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गयी एवं कार्यशाला में मौजूद सभी चिकित्सकों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रसव पूर्व लिंग जांच करने वाले के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
बुद्धवार की शाम मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर०के० सिंह द्वारा पीसीपीएन डीटी अधिनिमय की धाराओं एवं नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में विस्तृतरूप से चर्चा की गयी और अधिनियम की धारा-29 एवं नियम-9 के अनुसार किस प्रकार अभिलेखों का रखरखाव जैसे फार्म-एफ, नवीनीकरण सम्बन्धी न्यूनतम आर्हतायें, नियम-13 के अनुसार अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र में किये जाने वाले किसी भी प्रकार के परिवर्तन एवं बदलाव से एक माह पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को सूचित करना होगा। उन्होने कहा नियम के अनुसार रेडियोलॉजिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञ को अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र में परिवर्तन की सूचना एक माह पूर्व प्रेषित कर, भौतिक सत्यापन के उपरान्त अनुमति लेना भी जरूरी है।
 
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीसीपीएन डीटी, डॉ.अशोक कुमार तोमर द्वारा बताया, कि भ्रूण लिंग जांच रोकने हेतु जनपद में गतिमान मुखबिर योजना के तहत सूचना देने वाले एवं सहयोगी का इनाम जिलाधिकारी द्वारा दो लाख रूपये अनुमोदित किया गया है। उन्होने पीसीपीएन डीटी के अन्तर्गत चिकित्सकों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का सरल तरीके से निदान किये जाने का आश्वासन दिया। जनपद में लिंगानुपात के आंकड़े शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ठीक है, जिसे और बढ़ाये जाने हेतु विभाग द्वारा प्रयास किये जायेंगें।
जिला पीसीपीएन डीटी समन्वयक रवि सन्दल द्वारा बताया गया कि नियम अनुसार दिक्कतों से बचने के लिए गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउण्ड करने से पूर्व ही समस्त फार्म, रजिस्टर, रिकार्ड अपडेट कर लिये जायें। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले समस्त चिकित्सकों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में डॉ. मनीष दत्त, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. सन्दीप निगम, डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. हिमवन्त बुदियाल, डॉ. राकेश, एडवोकेट फरमूद अली, डॉ. दिपेश चन्द्र प्रसाद, कनिका शर्मा, मनु शर्मा, कुलदीप बिष्ट के अलावा जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों के गणमान्य चिकित्सक मौजूद रहें।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
  • नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
  • जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • विकास का धामी मॉडल : मियावाला में तालाब बना खूबसूरत पार्क, लोगों को मिली नई सैर की जगह
  • आईआईटी रुड़की और उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के बीच हुआ एमओयू, अंतरिक्ष विज्ञान एवं जियोस्पेशियल तकनीक में सहयोग को बढ़ावा
  • दोषरहित जीवन ही सती माता अनसूया का आदर्श – शंकराचार्य
  • बरातियों से भरी बोलेरो पलटी, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
  • बागेश्वर में फिर महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, 2.5 रही तीव्रता
  • कर्णप्रयाग भू-धंसाव : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में तेजी का भरोसा
  • देहरादून में एलपीजी की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 32 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.