posted on : अगस्त 9, 2022 5:26 अपराह्न
कोटद्वार । युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन का 62 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित राज सिंह एवं प्रदेश महामन्त्री रूपेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रेमनगर बस्ती में मिष्ठान वितरण किया गया । मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के संघर्ष में अहम योगदान दिया था और पार्टी ने देश के सर्व धर्म सम्भाव के स्वरूप एकता – अखण्डता के योगदान से आज भारत देश को मजबूत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अनिल चौधरी, राजा आर्य, मनोज रावत, संदीप नेगी, राकेश आर्य, विनोद नेगी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


