posted on : जनवरी 25, 2022 9:54 अपराह्न
कोटद्वार : कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह नेगी के समर्थन मे कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा आज भी काशीरामपुर तल्ला मे घर घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने हेतु जन सम्पर्क किया। कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा स्थानीय मतदाताओ से अपील की कि जब जब आपने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया तब तब क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ आज जो भी विकास के कार्य क्षेत्र मे हुये है सभी कांग्रेस के कार्यकाल मे हुये है। उन्होंन जनता से अपील की है कि वे झूठे सपने दिखाने वालों से सतर्क रहे। जन सम्पर्क करने वालों मे पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,पूर्व प्रमुख सुरेश असवाल, पार्षद सूरज कान्ति, अनिल रावत, पूर्व प्रधान बृजेंद्र नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुम असवाल, सहित बडी संख्या मे स्थानीय लोग सामिल थे।



