मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : जिले के आपदा प्रभावित 67 क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुचारू, अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए कार्य गतिमान

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 1, 2022 2:42 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के निर्देशन में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किसी को कोई असुविधा न हो, हर तरह से राहत पहुंचाने का कार्य सभी विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्य किये जा रहे हैं। उरेडा विभाग द्वारा तोलियाकाटल, चिफलडी व सौन्दणा ग्रामों में लगभग 30 सोलर लाइट लगाए जाने की कार्रवाई चल रही है। लघु सिचाईं विभाग द्वारा ग्राम सौंदणा एवं सीतापुर में नदी को डायवर्ट कर चैनेलाइजेशन करने एवं पाइप लाइन के माध्यम से गूल चालू करने की कार्यवाही गतिमान है। सिंचाई खण्ड नरेन्द्रनगर द्वारा कुमाल्डा, सीतापुर में बांदल नदी पर 02 एक्सावेटर द्वारा रिवर चैनलाईजेशन का कार्य गतिमान है।
विद्युत विभाग द्वारा कुमाल्डा, सकलाना, घनसाली, तपोवन क्षेत्रान्तर्गत 76 क्षेत्रों में से 67 क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। जबकि तपोवन क्षेत्रान्तर्गत धोडियागाला व डीन्डोली, कुमाल्डा एवं सकलाना क्षेत्रान्तर्गत भितनवालगांव, बिल्यागांव, कोठीगांव (खुडसालगांव) व मुड्यागांव-2, घनसाली क्षेत्रान्तर्गत सरमोली तथा सौंदणा से चिफल्डी में विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कार्यवाही गतिमान है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में 616 लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार की दवा का वितरण किया गया, 500 स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया, 100 किट अन्य प्रभावित क्षेत्रों में वितरित की जा रही हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम भरवाकाटल में 12 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गई। लोक निर्माण विभाग थत्यूड द्वारा आपदा प्रभावित स्थल रगड़गांव इण्टर कालेज के समीप ट्रॉली लगाने के लिए फाउण्डेशन के उपरान्त पी.सी.सी. का कार्य पूरा किया जा चुका तथा अन्य कार्य गतिमान है, ग्राम सौन्दणा में ट्रॉली लगाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है, तौलियाकाटल के ग्राम चिफल्डी में ट्रॉली लगाने के लिए एक साईट फाउण्डेशन का कार्य पूरा किया जा चुका है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 94 नरेंद्रनगर में होटल चाचा भतीजा के पास अतिवृष्टि से जमीन खिसकने के कारण लगातार खोखला हो रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग को भारी वाहनों के लिये पूर्ण रुप से बन्द किया गया है तथा यातायात सुचारू संचालन हेतु वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। ऋषिकेश से चंबा जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था ऋषिकेश से देवप्रयाग-हिंडोलाखाल से टीपरी-कोटी होते हुए चंबा तथा देवप्रयाग-मलेथा-दुगड्डा-पीपलडाली-कोटी होते हुए चम्बा व इससे आगे जाने की गई है। वहीं चम्बा से ऋषिकेश जाने वाले भारी वाहन वाया धनौल्टी-मसूरी बाईपास- देहरादून होते हुए जा सकते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 रायपुर कुमाल्डा कद्दूखाल हल्के वाहनों हेतु सुचारू कर दिया गया है। मुख्य जिला मार्ग कैम्पटी चडोगी को खोलने की कार्यवाही गतिमान है, जबकि आवाजाही हेतु वैकल्पिक व्यवस्था थत्युड़ अगलाड़ मोटर मार्ग से की गई है। झाला कोटी ग्रामीण मार्ग को खोलने की कार्यवाही गतिमान है तथा वैकल्पिक व्यवस्था बूढ़ाकेदार पिनस्वाड़ मोटर मार्ग के किलोमीटर 4 से कोटी गांव से की गई है। एक राष्ट्रीय राजमार्ग, एक राज्य मार्ग, 01 मुख्य मार्ग तथा 13 ग्रामीण मार्गों को खोलने की कार्यवाही गतिमान है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता, महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम
  • कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ
  • लाखों का शौचालय बना शोपीस, कालेश्वर में जनता परेशान
  • ग्रोथ सेंटरों को बाजार से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने तय किया रोडमैप
  • देहरादून 2041 की तस्वीर गढ़ने में जुटी जनता; महायोजना के 11वें दिन सेक्टर-11 की जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, विकास से लेकर पर्यावरण तक रखे सुझाव
  • गांव की चौखट पर पहुंचा प्रशासन, हरगढ़ शिविर में शिकायतों का हुआ समाधान
  • 25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जन संवाद कार्यक्रम में डीएम विशाल मिश्रा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, 21 में से 12 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
  • बारिश बनी आफत : यमुनोत्री हाईवे बंद, कर्णप्रयाग में गिरे भारी बोल्डर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.