posted on : मार्च 8, 2022 7:56 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): अध्यक्षा उपवा डॉ. अलकनंदा अशोक की प्रेरणा से उपवा उत्तरकाशी के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पीके राय एवं उनकी धर्मपत्नी रितु राय के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों के लिए आज प्रतिसार निरीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार एवं नोडल अधिकारी उपवा उपनिरीक्षक गीता के नेतृत्व में पुलिस लाईन उत्तरकाशी में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग में लगातार अच्छा कार्य करने वाली महिला उपनिरीक्षकों, निरीक्षकों व महिला आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं पुलिस विभाग में अपनी सरहानीय सेवा देने हेतु 08 महिला अनुचरों को विशेष सम्मान(शॉल) भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त महिलाओ के लिए रस्सा-कस्सी, सेफ्टी पिन मैकिंग, महिला दिवस पर स्पीच/कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस परिवार की महिलाओं के मध्य प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें महिला पुलिस कर्मियों की टीम प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय प्रतियोगिता सेफ्टी पिन मैकिंग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमशः किरन(फैमिली क्वार्टर लदाड़ी), मंजू(फैमिली क्वार्टर पुलिस लाईन) व किरन(फैमिली क्वार्टर पुलिस लाईन उत्तरकाशी) रहे। तृतीय प्रतियोगिता स्पीच/कविता में पुलिस परिवार से प्रथम स्थान प्रीति राणा(फैमिली क्वार्टर कोतवाली उत्तरकाशी) द्वारा प्राप्त किया गया, जबकि पुलिस विभाग से प्रथम स्थान म.का. ममता (कोतवाली उत्तरकाशी) द्वारा प्राप्त किया गया।
रितु राय मैम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओ को विशेष उपहार (useful vegetable beg) देकर सम्मानित किया। जिससे सभी में उत्साह एवं खुशी देखी गई। अंत में सभी महिलाओ द्वारा डांस कर कार्यक्रम का पूरा आनंद उठाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य/ विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा दीक्षित धर्मपत्नी मयुर दीक्षित (जिलाधिकारी उत्तरकाशी), रितु राय धर्मपत्नी पीके राय (एसपी उत्तरकाशी) एवं परमजीत धर्मपत्नी प्रशान्त कुमार (सीओ ऑप्स) द्वारा प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन उपनिरीक्षक अभिसूचना आरती के द्वारा किया गया।




