posted on : मार्च 9, 2022 12:34 अपराह्न
कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सफा होम सती चौक में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल नशे के आदि लोगों द्वारा प्रोग्राम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने प्रतिभाग किया प्रोग्राम में संस्कृतिक प्रोग्राम तथा नशे में लिप्त युवाओं को नशे से निकालने के लिए मोटिवेशन कार्यक्रम किया गया. मुख्य अतिथि मनीषा जोशी द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं द्वारा राज्य निर्माण देश निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को सराहा. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कल कोटद्वार में सफा होम “नशा मुक्ति केंद्र” में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों के अभिभावक व अन्य स्टाफ मौजूद रहा. एएसपी मनीषा जोशी ने कहा कि महिलाएं परिवार की नीव होती हैं और यही नीव राज्य तथा देश को मजबूत करता है.
अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने इस कार्यक्रम में पहुचकर सभी को महिला सशक्तिकरण की विस्तृत जानकारी दी गयी और साथ ही सेंटर में भर्ती मरीजों को बताया कि नशा किस तरह हम पर हमारे परिवार पर और पूरे समाज पर नकारात्मक असर डालता है इसलिए इस सेंटर से ठीक होने के बाद दुबारा ऐसा बिल्कुल ना करें. और यदि कोई नशीले पदार्थ बेचता है तो इसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को दें. सफा होम में आयोजित इस कार्यक्रम में वहां भर्ती बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया. अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कहा कि महिलाओं के बिना हमारे समाज का कोई अस्तित्व नहीं है. आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं, हम सबको महिला शक्ति का सम्मान करना चाहिए. इसके साथ ही महिलाओं से अपने कर्तव्य व अधिकारों को समझने की अपील भी की गई.




